फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi Police Constable Exam: With these tips, solve maths questions

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा: इन टिप्स की मदद से करें गणित के सवालों को हल

Sun, 16 Aug 2020 02:43 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 16 Aug 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police Constable Exam: With these tips, solve maths questions
Delhi Constable Police 2020

पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका आया है। दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल पद पर अब तक की सबसे बड़ी भर्ती निकाली है। SSC ने दिल्ली में कांस्टेबल (Executive) के 5846 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस वर्ष कोरोना वायरस के चलते दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा ऑनलाइन कराई जायेगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त से' शुरू हो चुकी है। आवदेन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर है।

विज्ञापन


एसएससी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में रीजनिंग, G.K, गणित और कंप्यूटर विषय होते हैं। इस बार की परीक्षा ऑनलाइन होनी है तो हमेशा की तरह इस बार भी तैयारी अच्छे से करनी होगी। अक्सर यह देखा जाता है कि गणित विषय में छात्रों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि हम जानते हे कि गणित विषय में एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती हैं। कभी फॉर्मूलों को याद रखने में तो कभी समय निकल जाने का दर बना रहता है। आज हम इस ब्लॉग में आपको गणित विषय को आसानी से तैयार करने के कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बताएंगे। बता दें कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में गणित विषय में कक्षा 10वीं तक के सवाल पूछे जाते हैं। नीचे दिए गए टिप्स की मदद से आप आसानी से गणित विषय के सवालों को हल कर पाएंगे।
विज्ञापन


गणित विषय के सिलेबस को पढ़ें : सबसे पहले परीक्षा में गणित की तैयारी के लिए अपने सिलेबस को अच्छी तरह से पढ़ और समझ लें। यहां बेसिक गणित ही शामिल होगा जैसे दशमलव, अंश, सर्किल, अनुपात और समानुपात आदि। इनके अलावा समय और कार्य, अंकगणित, औसत मान, ब्याज, लाभ और हानि जैसे टॉपिक्स होंगे। हालांकि प्रश्नों को थोड़ा कठिन बनाया जा सकता है लेकिन यदि आपने कक्षा 9वीं और 10वीं का अच्छे से अध्ययन किया है तो आपको कठिनाई नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई का समय चुनें: आप खुद का आकलन खुद से ही कर सकते हैं। ऐसे में गणित एक ऐसा विषय है जिसमें आपको जब मन लगे तभी पढ़ाई करनी चाहिए। इसके लिए आपको अपनी सहूलियत के अनुसार पढ़ाई का समय तय करना होगा। साथ ही सवालों को हल करने की अपनी सीमा को आगे बढ़ाने की कोशिश करें लेकिन ज्यादा दबाव ना डालें। रोजाना एक लक्ष्य बनायें और उन लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास करें।
  • गणित विषय प्रैक्टिस का विषय है इसमें जितना प्रैक्टिस करेंगे उतना बेहतर परफॉर्म कर पाएंगे। इसके साथ ही अपनी पढ़ाई के बीच में 5 से 10 मिनट का ब्रेक जरूर लें। इससे आपका दिमाग फ्रेश और एक्टिव रहेगा।
  • इस परीक्षा में सवालों का एक बड़ा हिस्सा एरिथमेटिक यानि कि अंकगणित से आता है। इसके लिए आपको अंकगणित के विषयों को अच्छे से तैयार करने की आवश्यकता है।
  • पहले आसान सामान्य लगने वाले सवालों को हल करें फिर कठिन सवालों की ओर बढ़ें। इसका मतलब है कि विषय के बेसिक को पहले अध्ययन किया जाना चाहिए और फिर कठिनाई के लेवल को आपके लेवल और स्पीड के अनुसार बढ़ाया जाना चाहिए।
  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र को सोल्व करें। यह आपको गणित से संबंधित प्रश्नों के बारे में अच्छे से तैयार करा देगा। विगत वर्षों के प्रश्न को हल करने से आपका स्पीड भी बढ़िया हो जायेगा। इसके साथ ही तैयारी के वक़्त मॉक टेस्ट हल करते रहना चाहिए।
  • लगातार प्रैक्टिस करना और रिवीजन करते रहना चाहिए। यह आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में आपकी मदद करेंगे। जितना अधिक आप अभ्यास करेंगे, उतनी ही आपकी स्पीड और क्षमता बढ़ेगी।
  • प्रैक्टिस के साथ-साथ नोट्स बनाना एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। महत्वपूर्ण सूत्रों और उनके कांसेप्ट के संक्षिप्त नोट्स बनाने का प्रयास करें। ये नोट्स परीक्षाओं से ठीक पहले बहुत उपयोगी होते हैं।
करें दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2020 की पक्की तैयारी
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के 5846 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जिसके लिए देश के किसी भी राज्य के रहने वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप दिल्ली के ही निवासी हों। इसके अलावा Safalta.com लेकर आया है दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए खास कोर्स, जिसमें आप घर पर रहते हुए देश की बेहतरीन फैकल्टी के साथ कर सकते हैं अपनी तैयारी। इस कोर्स में आपको विशेषज्ञों द्वारा तैयार स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे।

तो फिर देर किस बात की, अगर आप भी दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने का सपना देख रहे हैं तो आज ही जुडें Safalta.com के इस खास कोर्स से और सिर्फ 1299 रु. में करें दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा की पक्की तैयारी।

इस कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें - https://bit.ly/3fU9V5h
कोर्स से संबंधित सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें -  https://bit.ly/3fSdV65 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed