फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   delhi police recruitment 2020: 5846 vacancies, constable and head constable bharti

Delhi Police Constable Exam 2020: कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के लिए 5846 वैकेंसीज

Wed, 12 Aug 2020 05:32 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 12 Aug 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
delhi police recruitment 2020: 5846 vacancies, constable and head constable bharti
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वैकेंसीज 2020

दिल्ली पुलिस के उपायुक्त ने 27 जुलाई को दिल्ली पुलिस में कांस्टेबलों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) को दिल्ली पुलिस में 5846 खाली पदों को भरने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही, SSC ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। उम्मीदवार 1 अगस्त से 7 सितंबर तक दिल्ली पुलिस भर्ती आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। 18 से 25 वर्ष के बीच के उम्मीदवार दिल्ली पुलिस भर्ती 2020 के लिए आवेदन करने के लिए एलिजिबल हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 7 सितंबर, 2020 है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस भर्ती 2020 परीक्षा की  महत्वपूर्ण तिथियां 
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की शुरुआती तारीख : 1 अगस्त, 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 7 सितंबर, 2020

SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2020- 

  • 27 और 30 नवंबर, 2020, 
  • 1 से 3 दिसंबर, 2020, 
  • 7 से 11 दिसंबर और 14 दिसंबर, 2020 तक।

दिल्ली पुलिस भर्ती 2020 - वैकेंसी डिटेल्स 
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वैकेंसीज 2020

उम्मीदवार नीचे दी गयी तालिका में दिल्ली पुलिस खाली  कांस्टेबल  के पदों की जांच कर सकते है :- 

S No

पोस्ट का नाम

वैकेंसीज की संख्या

UR

EWS

OBC

SC

ST

कुल

1

कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पुरुष

1681

343

662

590

157

3433

2

कांस्टेबल(एग्जीक्यूटिव)-पुरुष 

(एक्स-सर्विसमैन (अन्य) 

(जिसमें बैकलॉग एससी -19  और एसटी -15 भी शामिल है)

94

19

37

52

24

226

3

कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) - पुरुष

(पूर्व सैनिक

[कमांडो (पैरा-3.2)]

(जिसमें - बैकलॉग एससी 34 और एसटी -19 शामिल है)

93

19

37

67

27

243

4

कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) - महिला

933

202

387

328

94

1944

 

कुल वैकेंसीज

2801

583

1133

1037

302

5846

 

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल वैकेंसीज 2020
कुल 649 दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल वायरलेस और टेलीफोन ऑपरेटर वैकेंसीज  को जारी किया गया है। नीचे दिए गए वैकेंसीज की तालिका देखें:

लिंग 

सामान्य  

EWS

OBC

SC

ST

कुल पोस्ट

पुरुष 

149

44

103

84

55

435

महिला

74

21

50

42

27

214

 

दिल्ली पुलिस भर्ती 2020 - एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

  • शिक्षा योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं या 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। 
  • आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष

दिल्ली पुलिस भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार 1 अगस्त से 7 सितंबर 2020 तक ssc.nic.in पर ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन कर सकते है।

विज्ञापन


कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन शुल्क

  • अन्य - 100 रुपए 
  • एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला के लिए - कोई शुल्क नहीं

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में 2 प्रमुख चरण शामिल हैं, जिस पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया के ये चरण निम्नानुसार हैं:

विज्ञापन
विज्ञापन
  • स्टेज I: लिखित परीक्षा
  • स्टेज II: फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की अनुमानित सैलरी 
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सैलरी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों द्वारा सबसे आम सवाल है। दिल्ली पुलिस विभिन्न भत्तों के साथ कांस्टेबलों को एक अच्छा वेतन प्रदान करती है जो उम्मीदवारों के बीच इस काम को काफी आकर्षक और प्रतिस्पर्धी बनाता है।

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के रूप में चयनित उम्मीदवारों को 5,200 - 20,200 रूपए  + 2,000 रूपए ग्रेड सैलरी  वेतन के रूप में मिलेगी।

उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस कांस्टेबल अधिसूचना 2020 पर अधिक अपडेट के लिए नियमित रूप से दिल्ली पुलिस और कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

करें दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा 2020 की पक्की तैयारी
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल के 5846 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जिसके लिए देश के किसी भी राज्य के रहने वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप दिल्ली के ही निवासी हों। इसके अलावा Safalta.com लेकर आया है दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा के लिए खास कोर्स, जिसमें आप घर पर रहते हुए देश की बेहतरीन फैकल्टी के साथ कर सकते हैं अपनी तैयारी। इस कोर्स में आपको विशेषज्ञों द्वारा तैयार स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे।


तो फिर देर किस बात की, अगर आप भी दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल बनने का सपना देख रहे हैं तो आज ही जुडें Safalta.com के इस खास कोर्स से और सिर्फ 999 रु. में करें दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा की पक्की तैयारी।

इस कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें - https://bit.ly/3iyBEKy
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed