Board Exam 2023: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षा 15 दिसंबर से, सीबीएसई डेटशीट पर पढ़ें अपडेट
2023 Date Sheet of Pre-Board Exams: दिल्ली सरकार के स्कूलों ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा की तारीख एवं समय की घोषणा कर दी है।
विस्तार
CBSE Exams 2023 Date Sheet Pre-Board Exams: दिल्ली सरकार के स्कूलों ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा की तारीख एवं समय की घोषणा कर दी है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्री-बोर्ड परीक्षाएं 15 दिसंबर, 2022 से शुरू होंगी। परीक्षाएं सुबह और शाम दो पारियों में आयोजित की जाएंगी। शेड्यूल और शिफ्ट-वाइज टाइमिंग यहां बताई जा रही है।
Board Exam Date 2023: दिल्ली सरकारी स्कूल प्री-बोर्ड परीक्षा का विवरण
आधिकारिक अपडेट के अनुसार, दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से राष्ट्रीय राजधानी में संचालित सरकारी स्कूलों में 15 दिसंबर से प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 28 दिसंबर तक होगा। सुबह और सामान्य पारी के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी और परीक्षा के लिए इवनिंग शिफ्ट दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। विषयवार बोर्ड परीक्षा डेट शीट 2023 संबंधित स्कूलों द्वारा छात्रों के साथ साझा किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा डेट शीट दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय द्वारा घोषित तिथियों और कार्यक्रम के आधार पर तैयार किया जाएगा।
CBSE Exams 2023 Date Sheet Pre-Board Exams
बोर्ड परीक्षाएं 2023 फरवरी से विभिन्न राज्य एवं केंद्रीय शिक्षा बोर्ड की ओर से संबंधित बोर्ड की परीक्षा कार्ययोजना के तहत घोषित उनकी डेट शीट और कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। विभिन्न राज्य बोर्डों ने अपनी समय-सारिणी पहले ही जारी कर दी है। हालांकि, सीबीएसई और सीआईसीएसई जैसे केंद्रीय शिक्षा बोर्ड ने अभी तक 2023 के लिए अपनी बोर्ड परीक्षा की तिथियों और कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।
कमेंट
कमेंट X