DBSE Result 2023 Out: दिल्ली बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, जानें किस-किसने किया टॉप और कैसे देखें नतीजे?
Delhi Board Class 10th 12th Results OUT: दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड (DBSE) ने सोमवार, 15 मई 2023 को कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए पहली बार डीबीएसई परिणाम 2023 जारी किया है।
विस्तार
Delhi Board Class 10th 12th Results OUT: दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड (DBSE) ने सोमवार, 15 मई 2023 को कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए पहली बार डीबीएसई परिणाम 2023 जारी किया है। वे छात्र जो माध्यमिक प्रमाण-पत्र मूल्यांकन (SCA) यानी कक्षा 10वीं और वरिष्ठ माध्यमिक प्रमाण-पत्र मूल्यांकन (SSCA) यानी कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे अपने DBSE बोर्ड परिणाम 2023 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - Education.delhi.gov.in पर देख सकते हैं।
DBSE Result 2023: 12वीं के टॉपर
| नाम | ग्रेड | प्रतिशत |
| मोहम्मद फरहान | ग्रेड 7 | 97% |
| श्याम कुमार | ग्रेड 7 | 96.80% |
| उज्ज्वल प्रताप | ग्रेड 7 | 96.80% |
| सिम्पी | ग्रेड 7 | 96.80% |
DBSE 10th 12th बोर्ड परीक्षा परिणाम
DBSE कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 दो टर्म में आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं के द्वितीय सत्रांत (सेमेस्टर) मूल्यांकन परीक्षा 10 मार्च से 29 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी, इस बीच, कक्षा 12वीं द्वितीय सत्र (सेमेस्टर) की परीक्षाएं 10 मार्च से 27 मार्च, 2023 के बीच भी आयोजित की गई थीं।
10वीं कक्षा में कुल 1,594 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,582 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 12वीं कक्षा में कुल 672 विद्यार्थी थे जिनमें से 667 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। कक्षा 10वीं में कुल आठ छात्र और कक्षा 12वीं में पांच छात्र परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त नहीं कर सके क्योंकि, उन्होंने क्वालिफाइंग ग्रेड पॉइंट तीन से कम स्कोर किया था।
DBSE Result 2023: 10वीं के टॉपर
| वर्ग | नाम | ग्रेड | प्रतिशत |
| STEM | अंश बंसल | ग्रेड 7 | 97.20% |
| HE21 | खुशी चौधरी | ग्रेड 6 | 93.62% |
| Humanities | आंचल तंवर | ग्रेड 6 | 92.62% |
| PVA | सरगुन शर्मा | ग्रेड 6 | 89.50% |
DBSE Class 10th 12th Result 2023: चेक करने के स्टेप्स
-
छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dbse.co.in पर जाएं। -
होम पेज पर DBSE कक्षा 10वीं यानी SCA और कक्षा 12वीं के लिए SSCA रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें। -
अपने जरूरी क्रेडेंशियल आवश्यकतानुसार दर्ज करें। -
आपका दिल्ली बोर्ड परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी सहेज कर रखें।
DBSE grade 10 and grade 12 results are declared.
— Delhi Board of School Education(DBSE) (@dbse_delhi) May 15, 2023
Visit: https://t.co/Pc7JsUtDOY or https://t.co/Lwoi324nmT
Results 2/2: pic.twitter.com/ps23xlVmeb
कमेंट
कमेंट X