फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG Result 2022 Final Answer Key Out How to Calculate Raw Marks vs EquiPercentile Marking Scheme

CUET UG Result 2022: सीयूईटी रिजल्ट के साथ जारी होगी फाइनल आंसर की, इस तरीके से कैलकुलेट करें रॉ मार्क्स

Thu, 15 Sep 2022 10:13 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 15 Sep 2022 10:13 PM IST
सार

CUET UG Result 2022 Final Answer Key EquiPercentile Marking Scheme How to Calculate Raw Marks : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। NTA द्वारा CUET UG का परिणाम जारी किए जाने के बाद cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन
CUET UG Result 2022 Final Answer Key Out How to Calculate Raw Marks vs EquiPercentile Marking Scheme
CUET UG Result 2022 Marking Scheme - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET UG Result 2022 How to Calculate Raw Marks?: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) 2022 का परिणाम गुरुवार, 15 सितंबर को रात 10 बजे घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। NTA द्वारा CUET UG का परिणाम जारी किए जाने के बाद cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन

रिजल्ट के साथ ही एनटीए की ओर से फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार फाइनल आंसर की के आधार पर अपने रॉ मार्क्स कैलकुलेट कर सकते हैं। रॉ मार्क्स पर नॉर्मलाइजेशन के लिए इक्विपर्सेंटाइल फॉर्मूले का उपयोग किया जाएगा। इसलिए, उम्मीदवार सबसे पहले अपने रॉ मार्क्स की गणना करने का तरीका यहां समझ लें। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : CUET Result 2022 Live: आज रात जारी होगा सीयूईटी यूजी रिजल्ट? कहां और कैसे देख सकेंगे नतीजे, यहां पढ़ें हर अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

 

CUET UG Result: किस मार्किंग स्कीम के तहत मिलेंगे मार्क्स

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सही उत्तर या सबसे उपयुक्त उत्तर के लिए पांच अंक (+5) दिए जाएंगे।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    किसी भी गलत विकल्प को चिह्नित करने पर एक अंक घटा (-1) दिया जाएगा।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अनुत्तरित/ समीक्षा के लिए चिह्नित कोई अंक नहीं (0) दिया जाएगा।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यदि एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं तो पांच अंक (+5) केवल उन्हीं को दिए जाएंगे, जिन्होंने किसी भी सही विकल्प को चिह्नित किया है।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यदि सभी विकल्प सही पाए जाते हैं तो उन सभी को पांच अंक (+5) दिए जाएंगे, जिन्होंने प्रश्न का प्रयास किया है।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यदि कोई भी विकल्प सही नहीं पाया जाता है या कोई प्रश्न गलत पाया जाता है अथवा कोई प्रश्न छोड़ दिया जाता है, तो ड्रॉप किए गए प्रश्न का प्रयास करने वाले सभी उम्मीदवारों को पांच अंक (+5) अंक दिए जाएंगे।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    हालांकि, जिन्होंने प्रश्न को सॉल्व करने का प्रयास नहीं किया या स्किप कर दिया था, उन्हें कोई अंक नहीं (0) दिया जाएगा।
  8.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    वहीं, रैंक सूची और दाखिला प्रक्रिया में दो उम्मीदवारों के समान अंक होने पर टाई ब्रेकर पॉलिसी का इस्तेमाल किया जाएगा।


यह भी पढ़ें : CUET UG Result 2022: जल्द जारी होगा सीयूईटी का रिजल्ट! जानें नॉर्मलाइजेशन-इक्विपर्सेंटाइल की प्रक्रिया

CUET UG 2022 Tie Breaker Policy समान अंक पर किसे मिलेगी प्राथमिकता?

एक ही सीयूईटी स्कोर वाले दो छात्र एक ही कॉलेज और पाठ्यक्रम को पहली वरीयता के रूप में चुनते हैं तो इस मामले में टाई ब्रेकर पॉलिसी का इस्तेमाल किया जाएगा। टाई ब्रेकर पॉलिसी के तहत उम्मीदवार छात्रों को कक्षा 12वीं बोर्ड के अंकों के आधार पर वरीयता दी जाएगी। इसके लिए तीन विषयों के सर्वश्रेष्ठ अंकों की तुलना की जाएगी। यदि सर्वश्रेष्ठ तीन भी समान हैं, तो सर्वश्रेष्ठ चार की तुलना की जाएगी और फिर सर्वश्रेष्ठ पांच की तुलना की जाएगी। यदि सर्वश्रेष्ठ पांच विषय भी समान आते हैं तो उस स्थिति में, अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को सीट दी जाएगी। 


यह भी पढ़ें : CUET UG 2022 Result: आज रात 10 बजे जारी होगा सीयूईटी यूजी 2022 का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक

 

CUET UG 2022 लगभग साढ़े नौ लाख उम्मीदवार शामिल रहे

15 जुलाई से 30 अगस्त के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा में तकरीबन 14.90 लाख छात्रों को हिस्सा लेना था। हालांकि इस परीक्षा में छात्रों का ओवरऑल अटेंडेंस तकरीबन 60 फीसदी रही है। यानी लगभग साढ़े नौ लाख उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए हैं। CUET यूजी के आधार पर छात्रों को 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कुल 90 विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed