CUET UG 2023 City Intimation Slip Out: सीयूईटी यूजी परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी, ऐसे करें चेक
CUET UG 2023 Exam: एनटीए ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है।
विस्तार
CUET UG 2023 Exam City Intimation Slip OuT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2023) के लिए होने वाली परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार CUET UG एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा 05 से 08 जून तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित होने वाली है। सिटी इंटिमेशन स्लिप में, ऑनलाइन आवेदन पत्र के दौरान परीक्षा की तारीख, परीक्षा की पाली, विषय / टेस्ट पेपर और माध्यम को प्रदर्शित किया जा रहा है।
ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
-
एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन करें.
-
स्क्रीन पर सीयूईटी यूजी परीक्षा सिटी स्लिप दिखाई देगी।
-
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें
कमेंट
कमेंट X