CUET UG 2026 Registration: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन शुरू, इस लिंक से भरें फॉर्म; 11 से 31 मई तक होगी परीक्षा
CUET UG 2026 Exam: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक लिंक के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं, जबकि परीक्षा का आयोजन 11 से 31 मई के बीच किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG 2026 Registration: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने देशभर के 47 केंद्रीय विश्वविद्यालयों और 300 से अधिक कॉलेजों में स्रातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी 2026) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीयूईटी यूजी परीक्षा 2026 का आयोजन संभावित रूप से 11 से 31 मई तक किया जाएगा।
केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भागीदार संस्थानों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए CUET UG परीक्षा भारत और विदेशों में 13 विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
इस तारीख तक भरें फॉर्म
सीयूईटी यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी से 30 जनवरी 2026 रात 11:50 बजे तक चलेगी। आवेदन शुल्क का भुगतान 31 जनवरी 2026 रात 11:50 बजे तक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकेगा। वहीं, आवेदन फॉर्म में विवरण सुधारने की सुविधा 2 से 4 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
परीक्षा शहर की जानकारी, एडमिट कार्ड डाउनलोड और उत्तर कुंजी से जुड़ी तिथियां एनटीए की वेबसाइट पर बाद में घोषित की जाएंगी। CUET UG 2026 की परीक्षा 11 से 31 मई 2026 के बीच (संभावित) आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद रिकॉर्ड किए गए उत्तर, उत्तर कुंजी और परिणाम भी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
CUET UG 2026 Registration: आवेदन के स्टेप्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध CUET UG 2026 Registration/Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- नया पंजीकरण करें और रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
- लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- शैक्षणिक योग्यता, विषय चयन और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- निर्धारित फॉर्मेट में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट/पीडीएफ सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X