फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG 2025: Exam Begins on May 13, City Intimation Slip to Be Released Today

CUET UG 2025: सीयूईटी परीक्षा 13 मई से शुरू, शहर सूचना पर्ची आज होगी जारी

Wed, 07 May 2025 07:48 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 07 May 2025 07:48 AM IST
सार

CUET UG Exam 2025: सीयूईटी यूजी परीक्षा 13 मई से शुरू होगी। परीक्षा शहर की सूचना आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार डाउनलोड करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

विज्ञापन
CUET UG 2025: Exam Begins on May 13, City Intimation Slip to Be Released Today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

CUET UG 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) अंडरग्रेजुएट (UG) 2025 की परीक्षा 13 मई 2025 से शुरू होने जा रही है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए लाखों छात्र तैयारी में जुटे हुए हैं। परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


इस बीच, एनटीए ने घोषणा की है कि उम्मीदवारों के परीक्षा शहर की जानकारी 7 मई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। शहर की सूचना मिलने से अभ्यर्थियों को अपनी यात्रा और अन्य आवश्यक तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
विज्ञापन


यह पर्ची केवल परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी देती है। यह एडमिट कार्ड नहीं है। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, समय और अन्य निर्देश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

सीयूईटी यूजी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से प्रारंभ हुई थी, जिसमें ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2025 निर्धारित की गई थी। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान 25 मार्च 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से करना था। यदि किसी प्रकार की त्रुटि आवेदन में हुई हो, तो उसके सुधार के लिए 26 से 28 मार्च 2025 तक का समय निर्धारित किया गया था।


सीयूईटी परीक्षा 37 विषयों में कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित की जाती है, जिसमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन-विशिष्ट विषय और एक सामान्य योग्यता परीक्षा शामिल होती है। 

ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा शहर सूचना पर्ची

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CUET UG 2025 City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि, और सुरक्षा पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद, आपकी परीक्षा शहर सूचना पर्ची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका एक  प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed