फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2023 Exam begins tomorrow Check guidelines details at cuet.nta.nic.in

CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी की परीक्षाएं कल से शुरू, तीन पारियों में होगा एग्जाम

Sun, 04 Jun 2023 05:44 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 04 Jun 2023 05:44 PM IST
सार

CUET PG 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2023) परीक्षा का आयोजन कल यानी पांच जून से एनटीए द्वारा शुरू किया जा रहा है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी हो चुका है।

विज्ञापन
CUET PG 2023 Exam begins tomorrow Check guidelines details at cuet.nta.nic.in
CUET PG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET PG 2023 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सोमवार पांच जून 2023 से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2023) परीक्षा आयोजित करेगी। इससे पहसे पांच जून से 17 जून के बीच होने वाली CUET PG 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 3 जून को जारी किया गया था। परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

तीन पारियों में एग्जाम

NTA CUET PG 2023 तीन शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक और तीसरी शिफ्ट 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। एनटीए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से CUET PG 2023 आयोजित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

60 पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा री-शेड्यूल

जिन 60 पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया है, उनमें अंग्रेजी, गणित, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास और बहुत कुछ शामिल हैं। पाठ्यक्रमों की पूरी सूची आधिकारिक सीयूईटी पीजी वेबसाइट - cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

एनटीए ने कहा कि 5, 6, 7 और 8 जून को 245 शहरों के लगभग 4,25,928 उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा देंगे। कुल 195 केंद्रीय, राज्य, निजी और अन्य विश्वविद्यालय सीयूईटी पीजी 2023 में भाग ले रहे हैं। 157 विषयों के लिए 37 पालियों में परीक्षा होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले सीयूईटी पीजी की आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed