फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2022 last date to apply for postgraduate courses on 10th july at cuet.nta.nic.in sarkari exam

CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, जल्दी करें

Sun, 03 Jul 2022 12:32 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 03 Jul 2022 12:32 PM IST
सार

CUET PG के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए 650 रुपये जमा करने होंगे।

विज्ञापन
CUET PG 2022 last date to apply for postgraduate courses on 10th july at cuet.nta.nic.in sarkari exam
सीयूईटी पीजी 2022 - फोटो : UGC- NTA

विस्तार

CUET PG 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी की एनटीए की ओर से विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET PG के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 जुलाई, 2022 को निर्धारित की गई है। आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है, इसलिए जिन उम्मीदवारों को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भाग लेने की इच्छा है और अब तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें। उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

CUET PG 2022: आवेदन शुल्क
CUET PG के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए 650 रुपये जमा करने होंगे। ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और 
इसके अलावा एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के तौर पर 550 रुपये जमा करने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 19 मई, 2022 
  • आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख- 10 जुलाई, 2022
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 11 जुलाई, 2022
  • आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 12 से 14 जुलाई, 2022
विज्ञापन

इतने छात्र कर चुके आवेदन
बता दें कि  CUET PG 2022 के लिए अब तक 1.2 लाख से अधिक उम्मीदवार अपना आवेदन कर चुके हैं। सीयूईटी पीजी परीक्षा में 55 विश्वविद्यालय शामिल हो रहे हैं। इनमें 24 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 18 राज्य विश्वविद्यालय और कई डीम्ड विश्वविद्यालय भी शामिल हैं। 

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर, “सीयूईटी (पीजी) -2022 के लिए पंजीकरण” पर क्लिक करें।
  • यहां रजिस्टर करें और आवेदन करने के लिए लॉगिन करें।
  • आवश्यक विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
  • अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed