CUET UG Admit Card 2022: इस तारीख तक जारी होगा सीयूईटी परीक्षा का प्रवेश पत्र, जानें कैसे डाउनोलड कर सकेंगे
CUET UG Admit Card 2022: जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा के लिए 9.5 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही प्राप्त आवेदन के मामले में CUET UG देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बन गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG Admit Card 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET UG 2022 के लिए प्रवेश पत्र को जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। विभिन्न विश्वविद्यालयों के तहत स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने भी सीयूईटी परीक्षा के लिए आवेदन सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है, वे अपने प्रवेश पत्र को CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया-:
CUET UG Admit Card 2022: इन तारीखों को होगी परीक्षा
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। सीयूईटी, 2022 का आयोजन 15, 16, 19, 20 जुलाई और 04, 05, 06, 07, 08, 10 अगस्त को किया जाएगा। सीयूईटी परीक्षा सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए देश भर के 554 शहरों और विदेश में 13 शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
CUET UG Admit Card 2022: देश की दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा
जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा के लिए 9.5 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही प्राप्त आवेदन के मामले में CUET UG देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बन गई है। केवल नीट यूजी में ही सीयूईटी से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
CUET UG Admit Card 2022: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
CUET UG के लिए प्रवेश पत्र को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक तारीख नहीं जारी की गई है। हालांकि, एनटीए परीक्षा से पहले 10 जुलाई, 2022 तक प्रवेश पत्र को जारी कर सकता है। छात्र अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in और nta.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
CUET UG Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in या nta.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीयूईटी यूजी 2022 के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X