फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUCET 2021: NTA releases final answer key of CUCET 2021 , result to be declared soon, know how to check

CUCET 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयू-सीईटी की फाइनल उत्तर कुंजी जारी की, ऐसे चेक करें

Wed, 20 Oct 2021 07:09 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 20 Oct 2021 07:09 PM IST
सार

CUCET 2021: इन परीक्षाओं का आयोजन इंटीग्रेटेड स्नातक और स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए किया गया था। जिन छात्रों ने एनटीए द्वारा आयोजित इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cucet.nta.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
CUCET 2021: NTA releases final answer key of CUCET 2021 , result to be declared soon, know how to check
CUCET 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीयू-सीईटी) की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं का आयोजन इंटीग्रेटेड स्नातक और स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए किया गया था। जिन छात्रों ने एनटीए द्वारा आयोजित इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cucet.nta.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इंटीग्रेटेड स्नातक और स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए इन परीक्षाओं का आयोजन 15, 16, 23 और 24 सितंबर 2021 को किया गया था। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट पर आधारित थी। उत्तर कुंजी के जारी होने के बाद इसी के आधार पर अब परिणामों की भी घोषणा की जाएगी। छात्र अपने परिणामों का अंदाजा उत्तर कुंजी के आधार पर लगा सकते हैं। छात्रों को हर सही उत्तर के लिए 4 अंक जोड़ने और हर गलत उत्तर के लिए एक अंक कम करने होंगे। इस तरह वे अपना स्कोर जान सकते हैं। उम्मीदवारों को छोड़े गए सवालों के लिए कोई भी अंक न तो दिए जाएंगा और न ही काटे जाएंगे।  
विज्ञापन


सीयू-सीईटी की उत्तर कुंजी को कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के सीयू-सीईटी की उत्तर कुंजी प्राप्त कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले आधिकारिक वाबसाइट cucet.nta.nic.in पर जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2. होम पेज पर Answer Key CU-CET 2021 के लिंक पर क्लिक करें। 
3. आपके सामने स्क्रीन पर उत्तर कुंजी आ जाएगी
4. इसे चेक कर डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट निकलवा लें। 

एनटीए ने इससे पहले प्रोविजनल उत्तर कुंजी भी जारी की थी। उम्मीदवारों को 5 अक्तूबर तक इसपर आपत्ति दर्ज करवाने की सुविधा भी दी गई थी। आपत्तियों पर समीक्षा करने के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की गई है। इसके बाद जल्द ही परिणामों की घोषणा करने की उम्मीद की जा रही है। 

एनटीए ने दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (डीयूईटी) 2021 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी भी जारी की है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ntaexam2021.cbtexam.in/CandidateKeyChallenge/loginpage.aspx  पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed