CUCET 2020: सीयूसीईटी परीक्षा के लिए फिर बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई
CUCET 2020: लॉकडाउन की वजह से सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ गई है। आवेदन की आखिरी तारीख पहले 25 अप्रैल थी, अब इसे बढ़ाकर 23 मई कर दिया गया है। यह दूसरी बार है जब सीयूसीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ रही है। इससे पहले 11 अप्रैल से बढ़ाकरआखिरी तारीख 25 अप्रैल कर दी गई थी।
इस एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन सेंट्रल यूनिवर्सिटी राजस्थान की तरफ से किया जा रहा है। CUCET राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा होती है जो साल में सिर्फ एक ही बार आयोजित की जाती है। इस एंट्रेस टेस्ट के तहत यूजी/पीजी, एमफिल और पीएचडी में दाखिला मिलता है। CUCET 2020 के तहत देश की 14 सेंट्रल यूनिवर्सिटी, चार स्टेट यूनिवर्सिटी सहित कुल 18 यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू हो गई थी। लेकिन फिर लॉकडाउन की वजह से आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई थी।
इसे भी पढ़ें-COVID-19: महात्मा गांधी विश्वविद्यालय में पीजी और यूजी कोर्स के लिए 18 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं
सीयूसीईटी-2020 में पहले 20 यूनिवर्सिटी शामिल होने वाली थी, लेकिन दो यूनिवर्सिटी ने अपना नाम वापस ले लिया था ।
क्या है सीयूसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट?
https://www.cucetexam.in/
कैसे करना है CUCET 2020 के लिए आवेदन?
-सबसे पहले CUCET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां आपको 'ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म' लिखा हुआ दिखेगा।
- आपको इस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा जहां आपको अपनी डिटेल भरनी हैं।
- डिटेल भरने के बाद फोटोग्राफ और स्कैन हस्ताक्षर अपलोड करना है।
- इसके बाद एप्लीकेशन फीस जमा करनी है।
- इस तरह आपका एप्लीकेशन फॉर्म भर जाएगा।
कमेंट
कमेंट X