CTET & UPTET Exam 2021: दिसंबर तक होगी यूपीटीईटी की परीक्षा, सीटीईटी के पैटर्न में हुआ बदलाव
UPTET and CTET Exam, Apllication Date: यूपीटीईटी अधिसूचना सितंबर 2021 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी हो सकती है। UPTET परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद शुरू की जाएगी। वहीं सीटीईटी निदेशक द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, CTET परीक्षा दिसंबर 2021 या जनवरी 2022 में ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 की परीक्षाएं दिसंबर 2021 में आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। दोनों परीक्षाओं का आयोजन वर्ष 2021 की शुरुआत से कोरोना महामारी की वजह से लंबित है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने 19 दिसंबर तक यूपीटीईटी की परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने यूपीटीईटी 2021 की परीक्षाएं अक्तूबर तक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई भी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
सितंबर में जारी हो सकती है यूपीटीईटी परीक्षा की अधिसूचना
संभावना जताई जा रही है कि यूपीटीईटी अधिसूचना सितंबर 2021 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी हो सकती है। UPTET परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद शुरू की जाएगी। बता दें कि कोरोना के कारण 2020 से इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शासन ने 16 मार्च 2021 को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर 18 मई 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से इस फिर से स्थगित कर दिया गया था।
दिसंबर या जनवरी में होगी सीटीईटी परीक्षा
वहीं सीटीईटी परीक्षा की बात करें तो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही CTET 2021 अधिसूचना जारी कर सकता है। सीटीईटी अधिसूचना जारी होने के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। सीटीईटी निदेशक द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, CTET परीक्षा दिसंबर 2021 या जनवरी 2022 में ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा यह भी अधिसूचित किया गया है कि सीटीईटी के मौजूदा पाठ्यक्रम और प्रश्न पत्र के मौजूदा स्ट्रक्चर में तथ्यात्मक ज्ञान कम और वैचारिक समझ, अनुप्रयोग, समस्या-समाधान, तर्क और क्रिटिकल थिंकिंग से अधिक सवाल पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X