CTET Notification 2021 : CTET में पास होने के लिए आपको इतना करना होगा स्कोर, इन टिप्स के जरिए कर सकते हैं शिक्षक बनने का अपना सपना पूरा
CTET Notification 2021 : CTET 2021, 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की जानी है। इस पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू हो गई और यह 19 अक्टूबर तक चलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षक बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों की सबसे पहली पसंद केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) होती है। गौरतलब है कि इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी केंद्र सरकार के विभिन्न स्कूलों में पढ़ाने के पात्र हो जाते हैं। CBSE ने CTET 2021 के लिए तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। CTET 2021 के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इसका आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच किया जाएगा और इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 20 सितंबर से 19 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी तथा आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। अगर आप भी शिक्षक बनना चाहते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET Courses & E-Books की मदद ले सकते हैं।
सफल होने के लिए करना होगा इतना स्कोर
CTET में दो पेपर का आयोजन होता है। जिसमें कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को पेपर 1 तो वहीं कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक को पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को पेपर 2 देना होता है। इन दोनों पेपर्स में कुल 150 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। CTET के किसी भी पेपर में शामिल होने वाले जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कट ऑफ स्कोर के रूप में 60 प्रतिशत यानी 90 अंक लाना होता है और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में उतीर्ण होने के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत यानी 82.5 अंक लाना होता है।
बेहतर तैयारी के लिए कुछ टिप्स
#1. रूटीन बनाकर जल्द शुरू करें तैयारी
इस परीक्षा के आयोजन में अभी लगभग 80 दिनों का समय बचा है। इसलिए अभ्यर्थियों को पूरा सिलेबस कवर करने वाला रूटीन बनाना चाहिए और उसी हिसाब से तैयारी करनी चाहिए।
#2.नोट्स बनाएं और संभाल कर रखें
पढ़ाई करते समय आप महत्वपूर्ण पॉइंट्स के नोट्स अवश्य बनाएं। परीक्षा से कुछ दिनों पहले रिवीजन करते समय यह नोट्स आपके बहुत काम आएंगे।
#3. मॉक टेस्ट से करें अभ्यास
इस बार परीक्षा ऑनलाइन मोड में होने वाली है और इसमें प्रश्न भी नए तरीके से पूछे जाएंगे। इसलिए आप परीक्षा में शामिल होने से पहले मॉक टेस्ट्स का अभ्यास जरूर करें। आप CBSE द्वारा CTET 2021 के लिए जारी किए गए मॉक टेस्ट्स या सफलता के मॉक टेस्ट्स की भी सहायता ले सकते हैं।
#4. स्मार्ट तरीके से करें पढ़ाई
आपको कड़ी मेहनत करने के बजाय स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करने की जरूरत है। सबसे पहले उन विषयों की लिस्ट बनाये जिनमें आप कमजोर हैं और फिर ऐसे विषयों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दे। अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानें और फिर उसके अनुसार अपनी पढ़ाई करने की योजना बनाएं।
यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त CTET, SSC GD, UP SI, SSC MTS समेत कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X