CTET January 2024: सीटीईटी जनवरी परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की समयसीमा बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई
CTET January 2024: सीबीएसई सीटीईटी जनवरी परीक्षा के लिए आवदेन करने का आज आखिरी था, लेकिन सीबीएसई ने आवेदन की समयसीमा बढ़ा दी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CTET January 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी जनवरी 2024 के लिए पंजीकरण करने की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास अब 27 नवंबर तक का समय है, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।
CTET January 2024: इस दिन होगी परीक्षा
पंजीकरण प्रक्रिया 3 नवंबर, 2023 को शुरू हुई थी और 27 नवंबर आवेदन करने का आखिरी दिन है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 21 जनवरी, 2024 को सीटीईटी परीक्षा आयोजित करने वाला है।
सीटीईटी परीक्षा देशभर के 135 शहरों में बीस भाषाओं में दो पालियों में आयोजित होगी। पेपर II सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर I दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक।
दो पेपर होंगे
पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा I से V तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं और पेपर II उनके लिए होगा जो कक्षा VI से VIII के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
CTET January 2024: आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है जो एक पेपर के लिए आवेदन करना चाहते हैं और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये है।
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क एक पेपर के लिए 500 रुपये और दो पेपर के लिए 600 रुपये है। भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग द्वारा स्वीकार किया जाएगा। लागू जीएसटी पर बैंक द्वारा अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा।
CTET January 2024: आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर सीटीईटी जनवरी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X