फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET EXAM DATE 2020 declared on www.ctet.nic.in, exam to be held on 31 January 2021

CTET Exam 2020: परीक्षा की तिथि घोषित, अब 31 जनवरी को होगा आयोजन, परीक्षा केंद्र बदलने की भी सुविधा

Wed, 04 Nov 2020 06:59 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 04 Nov 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
CTET EXAM DATE 2020 declared on www.ctet.nic.in, exam to be held on 31 January 2021
CTET Exam Date

CTET 2020 Exam Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 31 जनवरी, 2020 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि पहले यह परीक्षा 05 जुलाई को होनी थी, लेकिन कोरोनावायरस की स्थिति को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
 


सामाजिक दूरी और अन्य सुरक्षा उपायों को बनाए रखने के लिए, CTET परीक्षा अब 135 शहरों में आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा केंद्रों की संख्या 112 ही थी। परीक्षा केंद्रों की सूची आधिकारिक वेबसाइट www.ctet.nic.in पर मिल जाएगी। कुछ केंद्रों के नाम - लखीमपुर, नागांव, बेगूसराय, गोपालगंज, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, सारण, भिलाई / दुर्ग, बिलासपुर, हजारीबाग, जमशेदपुर, लुधियाना, अंबेडकरनगर, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, गोंडा, मैनपुरी, प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, शाहगंज, सीतापुर और उधम सिंह नगर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 के कारण उम्मीदवारों को होने वाली कठिनाई को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में सुधार के लिए एक बार मौका देने का फैसला किया है। जो उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर को बदलना चाहते हैं, वे 07.11.2020 से 16.11.2020 तक 11.59 बजे तक ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। याद दिला दें कि बीते दिनों इस परीक्षा को लेकर एक फेक न्यूज भी वायरल हो गई थी कि यह परीक्षा 05 नवंबर को आयोजित होगी। लेकिन सीबीएसई ने इसे फेक करार दिया था।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed