फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2022: What is the exam pattern and what rules will affect you, when will the exam start-safalta

CTET 2022: सीटेट में लागू होने वाले कौन से नियम आपको करेंगे प्रभावित, कब से शुरू होगी परीक्षा, जानें यहां

Thu, 08 Dec 2022 02:21 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Thu, 08 Dec 2022 02:21 PM IST
सार

CBSE द्वारा आयोजित की जा रही CTET 2022 की शुरुआत जल्द ही हो सकती है। इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाना है। इस परीक्षा में 30 लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
CTET 2022: What is the exam pattern and what rules will affect you, when will the exam start-safalta
सीटेट परीक्षा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जा रही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 की शुरुआत जल्द ही हो सकती है। इस पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 31 अक्टूबर 2022 से 24 नवंबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। वहीं CBSE द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाना है। लेकिन बोर्ड ने इसके लिए अभी तक परीक्षा की तारीखों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि CTET 2022 के लिए परीक्षा की शुरुआत 20 दिसंबर तक हो सकती है। हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी कोई आधिकारिक सूचना आने के बाद ही सामने आ पाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। इस परीक्षा में सफलता हासिल करने केलिए यह जरूरी है कि आप हर विषय के एक्सपर्ट शिक्षक से इसकी तैयारी करें। इसी को ध्यान में रखते हुए सफलता डॉट कॉम ने भी लेटेस्ट पैटर्न के अनुसार अभ्यर्थियों को CTET की कम्प्लीट तैयारी करवाने केलिए खास कोर्स की शुरुआत की है। आप इस लिंक CTET Detailed Course : Join Now पर क्लिक करके इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं और घर बैठे दिल्ली के एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट 2022 सिलेबस 
सीटेट 2022 सैलरी 
सीटेट 2022 मॉक टेस्ट 
सीटेट 2022 ई बुक 
सीटेट 2022 पिछले प्रश्न पत्र 

क्या है एग्जाम पैटर्न

CTET के दोनों पेपर में अभ्यर्थियों से 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाने हैं। इसके पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलता है। वहीं अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। गौरतलब है कि इसमें 60 फीसदी से अधिक स्कोर करने वाले अभ्यर्थी सफल माने जाते हैं।

विज्ञापन

इसमें लागू होने वाले कौन से नियम आपको करेंगे प्रभावित

CTET 2022 में निगेटिव मार्किंग जैसा कोई नियम तो नहीं लागू होगा, जो अभ्यर्थियों को सीधे तौर पर प्रभावित करे, लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है। दरअसल CTET 2021 के आयोजन से कुछ दिन पहले CBSE ने एक नोटिस जारी करते हुए बताया था कि अलग-अलग शिफ्ट्स में प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल अलग होने पर इस परीक्षा में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी अपनाई जा सकती है। इसके बाद 16 दिसंबर से 21 जनवरी के बीच आयोजित हुई परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की गई थी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगर इस बार भी यह परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में होती है तो इसमें भी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है। हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी CBSE द्वारा कोई सूचना दिए जाने के बाद ही सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त SSC CGL, SSC GD, NDA/NA, CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed