फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2021 Registration Deadline for December Session to End in 2 Days, Apply Soon

CTET 2021: दिसंबर सत्र के लिए पंजीकरण की समय सीमा 2 दिनों में खत्म होगी, जल्दी आवेदन करें

Mon, 18 Oct 2021 02:46 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 18 Oct 2021 02:46 PM IST
सार

CTET 2021: CTET 2021 परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर 2021 और 13 जनवरी 2022 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट से किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 सितंबर को प्रारंभ हुई थी।

विज्ञापन
CTET 2021 Registration Deadline for December Session to End in 2 Days, Apply Soon
CTET 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 20 अक्तूबर को दिसंबर में होने वाले CTET 2021 परीक्षा की पंजीयन प्रक्रिया को समाप्त करेगा। जिन उम्मीदवारों ने अब तक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवदन नहीं किया है वह बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार परीक्षा के सिलेबस, पैटर्न, जरूरी योग्यताओं, परीक्षा शुल्क, परीक्षा सेंटर्स के लिए चयनित शहर और प्रमुख तारीख आदि के बारे में अच्छे से जान लें। CTET 2021 परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर 2021 और 13 जनवरी 2022 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट से किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 सितंबर को प्रारंभ हुई थी। 
विज्ञापन


पंजीकृत उम्मीदवार अपना आवेदन शुल्क 20 अक्तूबर तक दोपहर 3.30 मिनट से पहले तक जमा कर सकते हैं। बिना आवेदन शुल्क जमा किए बोर्ड आवेदन को स्वीकार नहीं करेगा। बोर्ड ने इससे पहले CTET सर्टीफिकेट के लिए वैद्यता की सीमा को हमेशा के लिए लागू कर दिया था। अब उम्मीदवारों कितनी बार भी इसके लिए परीक्षा दे सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने  CTET परीक्षा को पास कर लिया है वह अपना स्कोर बेहतर करने के लिए दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। 
विज्ञापन


CTET December 2021 के लिए प्रमुख तारीखें

आवेदन फॉर्म जारी होने की तारीख- 20 सितंबर 2021
आवेदन फॉर्म भरने करने की आखिरी तारीख- 19 अक्तूबर 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 20 अक्तूबर 2021 3.30 बजे तक
CTET 2021 दिसंबर सत्र की परीक्षा- 16 दिसंबर 2021 और 13 जनवरी 2022

CTET December 2021 लिए जरूरी योग्यता
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सभी जरूरी योग्यताओं को पूरा करना अनिवार्य है, अन्यथा उनका आवेदन सवीकृत नहीं किया जाएगा।  

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1-5)
1. सीनियर सेकंडरी या इसके बराबर में 50 प्रतिशत अंक।  प्रारम्भिक शिक्षा में 2 वर्ष का डिप्लोमा या अंतिम वर्ष में होना जरूरी है। 
2. सीनियर सेकंडरी या इसके बराबर में 45 प्रतिशत अंक।  प्रारम्भिक शिक्षा में 2 वर्ष का डिप्लोमा या अंतिम वर्ष में होना जरूरी है। एनसीटीई रेगुलेशन 2002 के अनुसार मान्यता प्राप्त होना जरूरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. ग्रेजुएट और प्रारम्भिक शिक्षा में 2 वर्ष का डिप्लोमा या अंतिम वर्ष में होना जरूरी है। 

सेकंडरी स्तर (कक्षा 6-8)
1. ग्रेजुएट और प्रारम्भिक शिक्षा में 2 वर्ष का डिप्लोमा या अंतिम वर्ष में होना जरूरी है। 
2. 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट और 1 साल का बीएड होना जरूरी है।
3. उच्च माध्यमिक या इसके बराबर में 50 प्रतिशत अंको के साथ पास होना और 4 साल के B.A/B.Sc.Ed or B.A.Ed/B.Sc.Ed कोर्य में पास होना या अंतिम वर्ष में होना। 
4. ग्रेजुएशन 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना या 1 वर्ष के बीएड स्पेशल एजुकेशन में पास होना या अपीयरिंग होना होना जरूरी है। 

CTET December 2021 आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी (एनसीएल)
पेपर-1 या पेपर-2 के लिए - 1000 रुपए
पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के लिए - 1200 रुपए

एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए
पेपर-1 या पेपर-2 के लिए - 500 रुपए
पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के लिए - 600 रुपए    

CTET December 2021 के लिए कैसे आवेदन करें।

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं। 


1. CTET के आधिकारिक वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जाएं।
2. Apply Online के लिंक पर जाकर क्लिक करें।
3. आवेदन फॉर्म को भरें और पंजीयन संख्या नोट कर लें। 
4. स्कैन फोटो और साइन को अपलोड करें।
5. ई-चालान, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें। 
6. आगे की जरूरत के लिए कंफर्मेंशन के पेज को प्रिंट करवा लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed