फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2021: Candidates have the last chance to improve the form, as well as the sample papers of this exam have also been released-safalta

CTET 2021: अभ्यर्थियों के पास फॉर्म में सुधार का है आखिरी मौका, साथ ही इस परीक्षा के सैम्पल पेपर भी कर दिए गए हैं जारी

Sun, 31 Oct 2021 12:28 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 31 Oct 2021 12:28 PM IST
सार

CTET 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 3 नवंबर तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। यह परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित की जानी है।

विज्ञापन
CTET 2021: Candidates have the last chance to improve the form, as well as the sample papers of this exam have also been released-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिक्षक बनने का सपना देखने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) बेहद ही महत्वपूर्ण है। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ाने के पात्र माने जाते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा यह परीक्षा साल में 2 बार आयोजित की जाती है और इस बार इसका आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच किया जाना है। CTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 19 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन

आवेदन में सुधार का आखिरी मौका :

CTET 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में सुधार करने का आखिरी मौका मिला है। दरअसल CBSE ने 28 अक्टूबर से CTET 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के लिए करेक्शन विंडो खोल दिया है। अभ्यर्थी अपने आवेदन में CTET के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 3 नवंबर तक सुधार कर सकते हैं। 

विज्ञापन

सैम्पल पेपर कर दिया गया है जारी :

CBSE ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का सैंपल पेपर जारी कर दिया है। ये सैंपल पेपर CTET के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके सैम्पल पेपर देख सकते हैं। गौरतलब है कि CTET 2021 ऑनलाइन मोड में आयोजित होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस पैटर्न पर होगी परीक्षा :

CTET में 2 पेपर्स का आयोजन होगा और प्रत्येक पेपर से 150 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कक्षा 1 से कक्षा 5 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को पेपर 1 तथा कक्षा 6 से कक्षा 8 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को पेपर 2 देना होता है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक CTET पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाएंगे। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप UPTET, CTET जैसे शिक्षक पात्रता परीक्षाओं या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed