CSIR UGC NET Result 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे घोषित, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड
CSIR UGC NET Result 2024: एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSIR UGC NET Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज, 12 सितंबर को सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in. पर जाकर भी अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। इस वर्ष 2,25,335 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,63,529 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। अभ्यर्थियों को कोई भी स्कोरकार्ड हार्ड कॉपी में डाक या ई-मेल द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
जुलाई में हुई थी परीक्षा
CSIR UGC NET परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई, 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा पहले दो दिनों में दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी- पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। 27 जुलाई को परीक्षा केवल पहली शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा 187 शहरों के 348 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, केवल उपस्थित होना और स्कोर कार्ड रखना ही उम्मीदवार को आगे के चयन के लिए कोई अधिकार नहीं देता है।
CSIR UGC NET Result Download: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके स्कोरकार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in. पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X