फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CSIR UGC NET 2025 Admit Card Released for June Session; Exam on July 28 in Two Shifts

CSIR UGC NET 2025: एनटीए ने जून सत्र के लिए प्रवेश पत्र किया जारी, 28 जुलाई को दो पालियों में होगी परीक्षा

Fri, 25 Jul 2025 10:09 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 25 Jul 2025 10:09 AM IST
सार

CSIR UGC NET 2025 Admit Card OUT: एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 28 जुलाई को दो पालियों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
CSIR UGC NET 2025 Admit Card Released for June Session; Exam on July 28 in Two Shifts
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

CSIR UGC NET 2025 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 22 जुलाई 2025 को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) जून सत्र 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


लॉगिन के लिए उन्हें अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, समय, विषय और अन्य जरूरी निर्देश शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के अभ्यर्थियों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और लेक्चरशिप/असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता प्राप्त होती है।  

28 जुलाई को दो पालियों में होगी परीक्षा

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2025 को दो पालियों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में किया जाएगा। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पहले सत्र में जीवन विज्ञान और पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर एवं ग्रह विज्ञान की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक दूसरी पाली में रासायनिक विज्ञान, गणितीय विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के अभ्यर्थियों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और लेक्चरशिप/असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता प्राप्त होती है।  

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर csirnet.nta.ac.in जाएं।
  • अब "Download Admit Card" लिंक पर क्लिक करें
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण जैसे - आवेदन संख्या, जन्म तिथि, Security Pin आदि दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए उसका एक प्रिंटआउट जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed