फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CSIR UGC NET 2021: Final answer key released at csirnet.nta.nic.in National Testing Agency

CSIR UGC NET 2021: सीएसआईआर नेट की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड

Fri, 25 Mar 2022 03:18 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 25 Mar 2022 03:18 PM IST
सार

CSIR UGC NET जून 2021 परीक्षा NTA द्वारा 29 जनवरी, 15 फरवरी, 16 और 17 फरवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड के माध्यम से आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
CSIR UGC NET 2021: Final answer key released at csirnet.nta.nic.in National Testing Agency
यूूजीसी सीएसआईआर नेट जेआरएफ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in के माध्यम से फाइनल आंसर की को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

CSIR UGC NET जून 2021 परीक्षा NTA द्वारा 29 जनवरी, 15 फरवरी, 16 और 17 फरवरी, 2022 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड के माध्यम से आयोजित की गई थी। सीएसआईआर नेट परीक्षा 339 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UPTET Result: आज जारी हो सकते हैं यूपी टीईटी 2021 के रिजल्ट! यूपीटेट फाइनल आंसर की भी जल्द आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसआईआर यूजीसी नेट अंतिम उत्तर कुंजी 2021 डाउनलोड करने के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर उपलब्ध 'सीएसआईआर नेट जून परीक्षा 2021 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी' लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एक नए पेज पर एक फाइल दिखाई देगी। 
  4. इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें। 
  5. फाइल में नीचे स्क्रॉल करने पर क्वेशन आईडी और करेक्ट आंसर आईडी देखें।
  6. भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri UPTET Result 2022 Live: जानिए कहां-कहां निकलीं सरकारी नौकरियां और क्या आज जारी होगा यूपी टीईटी रिजल्ट?

1.5 लाख उम्मीदवारों ने दी थी सीएसआईआर नेट परीक्षा

सीएसआईआर-यूजीसी नेट फाइनल आंसर की 2021 का सीधा लिंक एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2021 के लिए लगभग 1.5 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। उम्मीदवार एनटीए से नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रख सकते हैं।


यह भी पढ़ें : UK UTET Result 2021 Out: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें यूटेट 2021 का रिजल्ट 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed