CRPF Tradesmen Answer Key 2023: सीआरपीएफ ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
आपत्तियां प्रप्त होने के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। परिणाम की घोषणा अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इस महीनें तक घोषित होने की उम्मीद है।
विस्तार
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) पदों के लिए हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
सीआरपीएफ ने एक जुलाई को कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन), पायनियर और कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। उम्मीदवार अपनी आंसर-की और आपत्तियां 21 जुलाई के बीच उठा सकते हैं। आपत्तियां प्राप्त होने के बाद विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा संबंधित आपत्ति की जांच की जाएगी। जिसके आधार पर फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इस महीने के अंत तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।
आंसर-की डाउनलोड करने की प्रक्रिया
आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.govt.in पर जाएं।
होमपेज पर गो टू द रिक्रूटमेंट वेबसाइट पर जाएं।
लिंक फॉर ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट पोर्टल ऑफ सीआरपीएफ पर क्लिक करें।
अपना लॉग-इन डिटेल्स टाइप करें और आंसर-की डाउनलोड करें।
उत्तर कुंजी की कॉपी को अपने पास संभाल कर रखें।
आपत्ति के लिए फॉर्म भरें।
कमेंट
कमेंट X