Crack NDA/NA-1 2021: NDA अधिकारियों के वेतन, पे-स्केल और भत्तों की पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के वास्तविक हीरो कहे जाने वाले भारतीय सेना के जवानों का पराक्रम विश्व प्रसिद्ध है। अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात सिपाही हर परिस्थिति से लड़ने की क्षमता रखते हैं। यही कारण है कि सेना में भर्ती होने के लिए NDA की परीक्षा में हर साल लाखों युवा आवेदन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि NDA की परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलता है और उन्हें कौन-कौन से भत्ते व सरकारी लाभ मिलते हैं?
NDA की परीक्षा देश के तीनों सेनाओं में भर्ती होने के लिए होती है। इसकी तैयारी शुरू करने से पहले आपको इसके माध्यम से मिलने वाले पद और उसके वेतन, भत्तों की जानकारी होनी जरूरी है। यहां हम आपको इससे संबंधित पूरी जानकारी देंगे।
वेतन व ग्रेड-पे
NDA परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को उनके पदों के अनुसार अलग-अलग वेतन और ग्रेड-पे मिलते हैं। नीचे लिखे सूची से हम पदों, वेतन और ग्रेड-पे जान सकते हैं।
|
पद |
Basic Pay |
वेतन |
ग्रेड पे |
|
लेफ्टिनेंट |
₹15,600-₹39,100 |
₹56,100-₹177,500 |
₹5,400 |
|
कैप्टेन |
₹15,600-₹39,100 |
₹61,300-₹193,900 |
₹6,100 |
|
मेजर |
₹15,600-₹39,100 |
₹69,400-₹2,07,200 |
₹6,600 |
|
लेफ्टिनेंट जनरल |
₹37,400-₹67,000 |
₹1,21,200-₹2,12,400 |
₹8,000 |
|
कर्नल |
₹37,400-₹67,000 |
₹1,30,600-₹2,15,900 |
₹8,700 |
|
ब्रिगेडियर |
₹37,400-₹67,000 |
₹1,39,600-₹2,17,600 |
₹8,900 |
|
मेजर जनरल |
₹37,400-₹67,000 |
₹1,44,200-₹2,18,200 |
₹10,000 |
|
Lieutenant General |
Rs. 67000 - (annual increment @ 3%) - 79000 |
₹1,82,200-₹2,24,100 |
|
|
General/ COAS |
₹2,50,000 |
|
भत्ते और सरकारी लाभ
- भारतीय सेना में भर्ती होने वाले जवानों को उनके पोस्टिंग के अनुसार भत्ते और लाभों का आबंटन होता है। यदि हम IMA द्वारा निर्धारित नियमों पर नजर डालें तो निम्नलिखित भत्ते मिलते हैं:
परिवहन भत्ता
- NDA द्वारा चयनित अधिकारियों को शहर से बाहर यात्रा के लिए भत्ता प्रदान किया जाता है। जिसके लिए उन्हें A क्लास के शहरों में यात्रा के लिए 3,200 बल्कि अन्य शहरों के लिए 1,600 रुपए का लाभ मिलता है।
- वहीं एयर फोर्स के अधिकारियों को हवाई यात्रा के लिए अलग से भत्ता मिलता है। जिसमें:
|
पद |
भत्ता |
|
लेफ्टिनेंट |
₹9,000 |
|
कैप्टेन |
₹11,000 |
|
मेजर/कर्नल |
₹14,000 |
|
ब्रिगेडीयर |
₹10,500 |
महंगाई भत्ता
- NDA अधिकारियों को सिविलियन के बराबर ही महंगाई भत्ता मिलता है।
वर्दी भत्ता
- ऑफिसर्स को 14,000 रुपए के लिए वन टाइम किट का भत्ता मिलता है। इसके अलावा हर साल 3,000 का भत्ता मिलता है।
फील्ड एरिया भत्ता
- जवानों को उनके पोस्टिंग के क्षेत्र के हिसाब से फील्ड एरिया भत्ता मिलता है। जिसमें:
|
अत्यधिक सक्रिय क्षेत्र भत्ता |
6,780- 8,400 प्रति माह |
|
फील्ड एरिया भत्ता |
4,200- 5,200 प्रति माह |
|
मॉडिफाइड फील्ड एरिया भत्ता |
1,600- 2,000 प्रति माह |
- इन भत्तों के अलावा NDA अधिकारियों को बच्चों के शिक्षा का लाभ मिलता है।
- जिसके तहत प्रति बच्चे 2,250 रुपए प्रति माह मिलते हैं।
उपर्युक्त विवरण के अनुसार आप देख सकते हैं कि NDA की परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को एक सम्मानजनक जीवन के साथ-साथ सुविधाजनक पद भी मिलते हैं।
आपको बता दें कि Safalta.com लेकर आयहा है NDA/NA की तैयारी के लिए खास टार्गेट बैच, जिसमें आप घर बैठे एक्सपर्ट्स की सहायता से अपनी तैयारी कर सकते हैं। इस कोर्स में आपको बेहतरीन फैकल्टी द्वारा लाइव इंटरैक्टिव क्लास के जरिए पढ़ाई कराई जाती है। इसके साथ ही प्री लॉन्च ऑफर के तहत आज ही एडमिशन लेने पर आप मात्र 1,999 रु. में ही इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। तो फिर देर किस बात की अभी विजिट करें https://bit.ly/3maYI3L और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/LrSjveNLYKZ1Y5Hz6
कमेंट
कमेंट X