फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Crack NDA 2021: Make GAT section easier with these measures

Crack NDA 2021: इन उपायों से GAT सेक्शन को बनाएं आसान 

Thu, 05 Nov 2020 04:50 PM IST
ललित फुलारा Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 05 Nov 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Crack NDA 2021: Make GAT section easier with these measures
NDA लिखित परीक्षा - फोटो : पिक्साबे

यदि आप देश की सेना में शामिल होने का सपना देख रहे हैं, तो तैयार हो जाएं। अब आप NDA की परीक्षा आसानी से क्रैक कर सकते हैं। NDA की लिखित परीक्षा में छात्रों को सबसे ज्यादा डर GAT सेक्शन यानी दूसरे पेपर में लगता है। क्योंकि इस परीक्षा में शामिल होने वाले ज्यादातर छात्र 10+2 में गणित सेक्शन के होते हैं और GAT सेक्शन में इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, इतिहास, जनरल साइंस, भूगोल और करंट अफेयर्स जैसे विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। लेकिन आज हम आपको GAT सेक्शन को आसान बनाने के कुछ टिप्स देंगे।  

विज्ञापन

बता दें कि NDA परीक्षा के दूसरे पेपर में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक मिलते हैं। नीचे लिखी सारणी में आप GAT सेक्शन को अच्छे से समझ सकते हैं: 

विज्ञापन

विषय 

प्रश्नों की संख्या 

अंक 

इंग्लिश 

50 

200 

फिजिक्स 

25 

100 

केमिस्ट्री 

15 

60 

इतिहास 

20 

80 

भूगोल 

20 

80 

जनरल साइंस 

10 

40 

करेंट अफेयर्स 

10 

40 

कुल 

150 

600 

 

इन टिप्स से बनाएं GAT सेक्शन को आसान 

स्टडी शेड्यूल बनाएं 

आप देख सकते हैं कि इस सेक्शन में कुल 7 विषय हैं और हर विषय महत्वपूर्ण है। इसलिए परीक्षा की पक्की तैयारी के लिए आपको शुरुआत में ही एक प्रॉपर स्टडी प्लान बनाना होगा। आपको एक रूटीन बनाना है  जिसमें विषयवार समय का आबंटन करना है। जो विषय आपका अच्छे से तैयार है उसके लिए कम और जिसमें आपको डाउट है उसपर ज्यादा समय देना है। याद रखें कि स्टडी शेड्यूल सिर्फ़ बनाना नहीं है बल्कि पूरी सख्ती से इसका पालन भी करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिक्स सेक्शन के लिए विशेष समय दें 

फिजिक्स एक ऐसा विषय है जिसमें आपकी एक गलती पूरे प्रश्न को चौपट कर सकती है। इस सेक्शन को अच्छे से तैयार करने के लिए आपको कम से कम 2-3 घंटे का समय देना होगा। लगातार प्रैक्टिस करने होंगे। खास कर स्टेटिक और करेंट इलेक्ट्रिसिटी, रिफ्लेक्शन और फोर्स & स्पीड जैसे टॉपिक पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। 

इंग्लिश विषय पर फोकस करें 

NDA परीक्षा के GAT सेक्शन में कुल 150 प्रश्न होते हैं, जिनमें से 50 प्रश्न सिर्फ इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन सेक्शन से होते हैं। यदि आप इस विषय को बेहतर तरीके से पढ़ते है तो आप लगभग 30% सिलेबस तैयार कर लेते है। इसके लिए ग्रामर, शब्दावली, खाली स्थान को भरें, पैसेज आदि पढ़ें। 

पुराने पेपर की मदद लें 

परीक्षा की बेहतर तैयारी का सबसे सटीक फॉर्मूला होता है आप पुराने पेपर से प्रैक्टिस करें। इसके लिए आपको विगत कुछ वर्षों के पेपर इकट्ठा करने होंगे और उन्हें रोजाना सॉल्व करना होगा। इससे आपकी स्पीड बेहतर होगी और आप परीक्षा के सही पैटर्न को भी जान सकेंगे। 

तुक्का मारने से बचें 

बता दें कि यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रणाली से होती है। ज्यादातर छात्र सही उत्तर ना पता होने पर किसी भी विकल्प को चुन लेते हैं। ऐसे में उन्हें नेगेटिव मार्किंग का सामना करना पड़ता है। इस परीक्षा के पहले पेपर में प्रत्येक गलत उत्तर पर  0.83 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। वहीं, GAT सेक्शन में प्रत्येक गलत जवाब पर 1.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। यानी 3 गलत उत्तर पर 1 अंक काट लिया जाएंगे।  

ऐसे ही कुछ टिप्स को फॉलो करके आप NDA की लिखित परीक्षा के GAT सेक्शन को आसानी से क्रैक कर सकते हैं। 

भारतीय सेनासे जुड़नागर्व कीबात होतीहै, अगरआप भीभारतीय सेनाज्वाइन करदेश कीसेवा करनाचाहते हैंतो निश्चितही NDA/NA सबसेबेहतरीन करियरविकल्प है।आपको बतादें कि Safalta.com लेकरआयहा है NDA/NA कीतैयारी केलिए खासटार्गेट बैच, जिसमेंआप घरबैठे एक्सपर्ट्सकी सहायतासे अपनीतैयारी करसकते हैं।इस कोर्समें आपकोबेहतरीन फैकल्टीद्वारा लाइवइंटरैक्टिव क्लासके जरिएपढ़ाई कराईजाती है।इसके साथही प्रीलॉन्च ऑफरके तहतआज हीएडमिशन लेनेपर आपमात्र 2,999 रु. में हीइस कोर्समें दाखिलाले सकतेहैं। तोफिर देरकिस बातकी अभीविजिट करें https://bit.ly/32fE7nl और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी। 

 

इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/LrSjveNLYKZ1Y5Hz6 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed