फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Covid19,coronavirus lockdown, parents will be teacher during lockdown

#Coronavirus india lockdown: चार हफ्ते घर में चलेगी मस्ती की पाठशाला, मम्मी और पापा होंगे टीचर

Tue, 07 Apr 2020 03:50 AM IST
संजीव कुमार झा सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 07 Apr 2020 03:50 AM IST
सार

  • -सीबीएसई, केवी, जेएनवी व 28 राज्यों के शिक्षक एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से अभिभावकों को प्रतिदिन देंगे टॉस्क, इंटरनेट या मोबाइल से होगा काम
  • -मानव संसाधन विकास मंत्रालय इसी हफ्ते पहली से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए वैकल्पिक अकेडमिक फ्रेमवर्क कलेंडर की गाइडलाइन करेगा जारी

विज्ञापन
Covid19,coronavirus lockdown, parents will be teacher during lockdown
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव को  लेकर लॉकडाउन में स्कूली छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। केंद्र सरकार के आदेश पर एनसीईआरटी ने चार हफ्ते का वैकल्पिक कलेंडर तैयार कर लिया है। लर्निंग आउटकम के तहत पहली से 12वीं कक्षा के छात्र घर बैठे अपनी कक्षा के विषय की पढ़ाई के अलावा  फिजिक्ल एक्टिवटी, ड्राइंग, इनडोर गेम्स, ऑर्ट-कल्चर में भी दक्ष होंगे।  शिक्षक प्रतिदिन पहले पेरेंट्स को दिनभर की क्लास में पढ़ाई जाने वाले विषयों की जानकारी देंगे। उसके बाद पेरेंट्स घर के अंदर अपने सभी बच्चों की एक साथ मस्ती की पाठशाला चलाएंगे। इसमें मस्ती, पढ़ाई, क्रिएटिवनेस दिखेगी।

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पिछले हफ्ते एनसीईआरटी को वैकल्पिक कलेंडर फ्रेमवर्क पर गाइडलाइन बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। क्योंकि भारत में एनसीईआरटी फ्रेमवर्क के तहत तैयार पाठ्यक्रम और पढ़ाई होती है। इसी के तहत एनसीईआरटी विशेषज्ञों ने विभिन्न कक्षा और आयु के आधार पर लर्निंग आउटकम के तहत गाइडलाइन बनाई है। सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों, केंद्रीय विद्यालय संगठन, जवाहर नवोदय और 28 राज्यों के स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से पढ़ाई होती है। इन स्कूलों के अलावा अन्य राज्य सरकार भी इस गाइडलाइन के तहत घर बैठे छात्रों को ऑनलाइन क्लासेस की पढ़ाई करवा सकेंगी। गाइडलाइन में फिलहाल अभी सीखाने पर जोर है, ताकि छात्रों में घर के अंदर बंद रहने से किसी प्रकार की नकारात्मकता न आए। इसमें अपनी क्लास के विषयों के अलावा उनका दिमाग क्रिएटिव रहेगा। चार हफ्तों की गाइडलाइन में प्रावधान होगा कि जरूरत के आधार पर इस अवधि को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन


विशेष छात्रों के लिए ऑडियो बुक
विशेष छात्रों के लिए एनसीईआरटी ने पहले ही ऑडियो बुक बनाई हुई हैं। इसका लाभ लेने के लिए अपने कंप्यूटर पर डेजी सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा। इसकी मदद से छात्र को सभी पृष्ठों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, बल्कि वह सीधे किसी भी चैप्टर, पेज, पैराग्राफ पर जा सकेंगे। पाठक टैब कुंजी की मदद से इनको नेविगेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई-बहन की एक साथ लगेगी होम क्लास
चार हफ्ते के वैकल्पिक अकेडमिक कलेंडर की गाइडलाइन इसी हफ्ते मानव संसाधन विकास मंत्रालय को सौंपी जाएगी। इसमें भाई-बहन सब मिलकर घर के अंदर उपलब्ध रिसोर्स के तहत पढ़ाई करेंगे। शिक्षक पहले अभिभावकों को प्रतिदिन केआधार पर गाइड करेंगे। इसमें लर्निंग आउटकम पर आधारित विषय के अलावा योगा, ड्राइंग,क्रिएटिव इनडोर गेम्स, घर का काम या जो भी बच्चा घर में खुशी-खुशी सीख सकता है पर फोकस होगा। 


एनसीईआरटी का सारा पाठ्यक्रम ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध है। कंप्यूटर न होने पर शिक्षक मोबाइल के व्हाटसएप से भी क्लास चलाएंगे।
-प्रो. ऋषिकेश सेनापति, निदेशक, एनसीईआरटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed