फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   COVID-19 UGC allows another extension for submission of MPhil or PhD thesis

राहत : यूजीसी ने एमफिल-पीएचडी थीसिस जमा करने के लिए मोहलत छह महीने बढ़ाने की छूट दी

Mon, 09 May 2022 10:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 09 May 2022 10:36 PM IST
सार

UGC Allows Six Months Extension MPhil or PhD Thesis Submission: यूजीसी की छूट के बाद विश्वविद्यालय और एमफिल-पीएचडी कार्यक्रमों का संचालन करने वाले अन्य उच्च शिक्षा संस्थान अपने यहां पंजीकृत शोधार्थियों को इस छूट का लाभ दे सकेंगे। 
 

विज्ञापन
COVID-19 UGC allows another extension for submission of MPhil or PhD thesis
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC)

विस्तार

MPhil or PhD Six Months Extension for Thesis Submission: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से उच्च शिक्षा क्षेत्र में शोध और अनुसंधान कार्य कर रहे छात्रों को एक बार और बड़ी राहत दी है। यूजीसी ने एमफिल-पीएचडी पाठ्यक्रमों के शोधार्थियों को अपने शोध एवं अनुसंधान कार्य की थीसिस जमा करने के लिए छह महीने की अतिरिक्त मोहलत देने की छूट दी है। यूजीसी की छूट के बाद विश्वविद्यालय और एमफिल-पीएचडी कार्यक्रमों का संचालन करने वाले अन्य उच्च शिक्षा संस्थान अपने यहां पंजीकृत शोधार्थियों को इस छूट का लाभ दे सकेंगे। 

विज्ञापन

 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आयोग ने विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान द्वारा छात्र के काम की समीक्षा के बाद मामला-दर-मामला आधार पर एमफिल या पीएचडी की थीसिस जमा करने के लिए 30 जून से छह महीने तक का एक और विस्तार दिया जा सकता है, के प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी है। 

यह भी पढ़ें : सवाल पर बवाल : परीक्षा में हिंदुत्व पर पूछा आपत्तिजनक प्रश्न, यूजीसी ने शारदा यूनिवर्सिटी को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के कारण शोध कार्यों और अध्ययन में लगने वाले समय को देखते हुए विस्तार दिया गया है। पहला विस्तार जून, 2020 में दिया गया था और मौजूदा स्थिति में एक बार और कोविड-19 स्थिति के कारण हर छह महीने के लिए आगे बढ़ाया गया था। अब फिर एक और विस्तारित मौका दिया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : NEET SS Admission: सुप्रीम कोर्ट का नीट एसएस दाखिलों के लिए कट ऑफ मार्क्स में दखल देने से इनकार

यूजीसी अधिकारी ने कहा कि अनुसंधान सलाहकार समिति द्वारा छात्रों का काम देखते हुए सुपरवाइजर और एचओडी की सिफारिश पर विस्तार दिया जा सकता है। यूजीसी ने मंजूरी दे दी है कि 30 जून से आगे छह महीने तक का विस्तार एमफिल और पीएचडी छात्रों को उनके संबंधित उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा थीसिस जमा करने के लिए मामला-दर-मामला आधार पर समीक्षा के आधार पर दिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed