{"_id":"5e9448b38ebc3e77442bda0c","slug":"corona-virus-in-india-summer-vacation-schedule-changed-for-schools-and-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Effect: लॉकडाउन की वजह से कम हो सकती हैं गर्मियों की छुट्टियां, मई के अंत में शुरू हो सकती हैं कक्षाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Coronavirus Effect: लॉकडाउन की वजह से कम हो सकती हैं गर्मियों की छुट्टियां, मई के अंत में शुरू हो सकती हैं कक्षाएं
Mon, 13 Apr 2020 04:56 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Mon, 13 Apr 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Coronavirus Effect Summer Vacation: कोरोना वायरस के कारण स्कूल बंद हैं, इस वजह से छात्रों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। ऐसे में यह अनुमान लगया जा रहा है की इस नुकसान को कम करने के लिए केंद्र सरकार स्कूलों और इंस्टीट्यूट्स में समय से पहले ही गर्मीयों की छुट्टियां कर दे।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूजीसी का एक पैनल सोमवार को मानव संसाधन मंत्रालय को हायर एजुकेशन की ऑनलाइन क्लासेस स्टार्ट करने की सलाह देगा। वहीं सरकार के कुछ सूत्रों के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि मानव संसाधन मंत्रालय राज्यों से आग्रह करेगा कि गर्मी की छुट्टियां को करा दिया जाए और लॉकडाउन खत्म होने के बाद परीक्षाएं कराई जाएं।
विज्ञापन
कुछ अधिकारियों ने बताया की संभावना है कि यह भी संभावना है कि एक अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां काेे माना जाएगा, जिसे मई के तीसरे सप्ताह तक किया जा सकता है। इस समय ऑनलाइन क्लास चलाई जाएंगी और प्रैक्टिकल की प्रक्रिया लॉकडाउन के बाद होंगी। आपको बता दें कि इन लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन परीक्षाएं भी आयोजित होने की उम्मीद लगाई जा रही है। लेकिन पब्लिक विश्वविद्यालयों मुताबिक यह हो पाना संभाव नहीं है, तो कई निजी विश्वविद्यालयों ने ऑनलाइन परीक्षाएं कराने पर विचार भी किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस से हुए लॉकडाउन में छात्र घर पर हैं, तो संस्थान भी ऑनलाइन क्लास के साथ एडमिशन भी ऑनलाइन किए जाने की बात की जा रही है। जैसे जेईई मेन और एडवांस, एनईईटी यूजी 2020 और यूजीसी-एनईटी की तिथियों को वैसे भी आगे बढ़ा दिया गया है। यूजी और पीजी एडमिशन शेड्यूल जुलाई-अगस्त 2020 तक बढ़ सकता है।
मानव संसाधन मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक परीक्षाओं की तिथियों में अभी और बदलाव किए जा सकते हैं। CBSE ने तो पहले ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विषय को कम किया है, जिनकी परीक्षाएं अभी होनी शेष हैं। सीबीएसई ने कहा है कि वह 41 में से सिर्फ 29 विषयों की परीक्षाएं आयोजित कराएगा। मानव संसाधन मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार देश में ई-लर्निंग से करीब 50 से 65 फीसदी हायर एजुकेशन के छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - BRICS 2020: अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स गणित ऑनलाइन प्रतियोगिता में इस तरह से भाग ले सकते हैं छात्र
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X