फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   COHSEM Manipur 11th, 12th Exam 2025 registration dates revised; apply by December 10 without fine

Manipur 11th 12th Exam 2025: मणिपुर कक्षा 11वीं-12वीं के लिए पंजीकरण की समयसीम संशोधित, यहां देखें नई तिथियां

Fri, 29 Nov 2024 03:32 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 29 Nov 2024 03:32 PM IST
सार

COHSEM Manipur 11th 12th Exam 2025: उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, मणिपुर ने आगामी कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की समय सीमा को संशोधित किया है। नई तिथियां नीचे मौजूद हैं।
 

विज्ञापन
COHSEM Manipur 11th, 12th Exam 2025 registration dates revised; apply by December 10 without fine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

COHSEM Manipur 11th 12th Exam 2025: उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, मणिपुर (COHSEM) ने आगामी कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को संशोधित किया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए बिना किसी जुर्माने के 11 दिसंबर तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


कक्षा 11वीं के छात्रों को बिना किसी जुर्माने के 10 दिसंबर तक अपने भरे हुए आवेदन पत्र जमा करने का समय दिया गया है। जो छात्र इस समय सीमा से चूक जाते हैं, उन्हें बाद में अपने फॉर्म जमा करने का एक और अवसर मिलेगा। हालांकि, तब उन्हें इसके लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

विलंब शुल्क के साथ इस तारीख तक जमा कर सकेंगे आवेदन पत्र

कक्षा 12वीं के छात्र 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 19 दिसंबर तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। कक्षा 11वीं के छात्र 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 18 दिसंबर तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "दिनांक 05-11-2024 की समसंख्यक पिछली अधिसूचना के स्थान पर, सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि आगामी कक्षा XI और उच्चतर माध्यमिक (कक्षा XII) परीक्षा, 2025 के लिए आवश्यक शुल्क और अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ पूर्ण आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि छात्रों के हित में नीचे दर्शाई गई है।"

मणिपुर 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम

बोर्ड ने मणिपुर कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी नहीं किया है। उम्मीद है कि मणिपुर 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की समय सारणी जनवरी 2025 में जारी की जाएगी। मणिपुर 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा रूटीन 2025 इसकी आधिकारिक वेबसाइट cohsem.nic.in और bosem.in पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

पिछले साल, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 13 जनवरी, 2024 को मणिपुर कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा समय सारिणी जारी की थी और परीक्षा 23 फरवरी से 1 अप्रैल, 2024 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, 10वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 5 दिसंबर, 2023 को जारी की गई थी और परीक्षाएं 4 से 15 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed