फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CMAT 2021 Postponement by NTA and Extension of Registration for CMAT 2021 Examination

एनटीए ने स्थगित किया CMAT 2021, परीक्षा पैटर्न और तारीखें भी बदलीं

Tue, 16 Feb 2021 05:36 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Tue, 16 Feb 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
CMAT 2021 Postponement by NTA and Extension of Registration for CMAT 2021 Examination
cmat

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने 22 और 27 फरवरी, 2021 को होने वाले CMAT-2021 यानी कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट-2021 को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही एनटीए ने CMAT-2021 परीक्षा के पैटर्न में बदलाव की जानकारी एक अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2021 की संभावित नई तारीखों का एलान भी किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट-2021 को स्थगित करने का कारण AICTE यानी अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से  CMAT-2021 में एक नए वैकल्पिक विषय प्रस्तावित किया जाना रहा है।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें : सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की विस्तृत डेट शीट हिंदी में यहां से करें डाउनलोड

एआईसीटीई ने नवाचार और उद्यमिता के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 2021 में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए एक अतिरिक्त (वैकल्पिक) खंड परीक्षा पैटर्न में प्रस्तावित किया है। इस खंड के तहत इनोवेशन एंड एंटरप्रैन्योरशिप सेक्शन जोड़ा गया है। इस सेक्शन में 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। सीएमएटी -2021 परीक्षा की नई तिथि एनटीए की वेबसाइट पर जल्द ही आ जाएगी। नई तारीखों के मार्च 2021 के अंतिम सप्ताह या अप्रैल-2021 की शुरुआत में होने की संभावना है। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन नहीं किया था, वे अब उपरोक्त परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। 
यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं? एम्यूजमेंट पार्क में शोर मचाने पर हो सकती है जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

CMAT-2021 यानी कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट-2021 के लिए जारी नए शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण एवं फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 01 मार्च, 2021 की शाम 05.00 बजे तक है। वहीं, आवेदन शुल्क के जमा करने की अंतिम तिथि (एसबीआई / एचडीएफसी क्रेडिट / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग / पेटीएम के माध्यम से) 02 मार्च, 2021 रात 11.50 बजे तक है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। साथ अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक कर नई अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
 

यह भी पढ़ें : दस्तावेजों की बार-बार फोटोकॉपी और प्रिंटआउट से हैं परेशान, तो करें यह काम

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed