एनटीए ने स्थगित किया CMAT 2021, परीक्षा पैटर्न और तारीखें भी बदलीं
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने 22 और 27 फरवरी, 2021 को होने वाले CMAT-2021 यानी कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट-2021 को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही एनटीए ने CMAT-2021 परीक्षा के पैटर्न में बदलाव की जानकारी एक अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2021 की संभावित नई तारीखों का एलान भी किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट-2021 को स्थगित करने का कारण AICTE यानी अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से CMAT-2021 में एक नए वैकल्पिक विषय प्रस्तावित किया जाना रहा है।
एआईसीटीई ने नवाचार और उद्यमिता के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 2021 में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए एक अतिरिक्त (वैकल्पिक) खंड परीक्षा पैटर्न में प्रस्तावित किया है। इस खंड के तहत इनोवेशन एंड एंटरप्रैन्योरशिप सेक्शन जोड़ा गया है। इस सेक्शन में 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। सीएमएटी -2021 परीक्षा की नई तिथि एनटीए की वेबसाइट पर जल्द ही आ जाएगी। नई तारीखों के मार्च 2021 के अंतिम सप्ताह या अप्रैल-2021 की शुरुआत में होने की संभावना है। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन नहीं किया था, वे अब उपरोक्त परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं? एम्यूजमेंट पार्क में शोर मचाने पर हो सकती है जेल
CMAT-2021 यानी कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट-2021 के लिए जारी नए शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण एवं फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 01 मार्च, 2021 की शाम 05.00 बजे तक है। वहीं, आवेदन शुल्क के जमा करने की अंतिम तिथि (एसबीआई / एचडीएफसी क्रेडिट / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग / पेटीएम के माध्यम से) 02 मार्च, 2021 रात 11.50 बजे तक है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। साथ अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक कर नई अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X