फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT 2025 Admit Card out at at consortiumofnlus.ac.in; how to download

CLAT 2025 Admit Card: क्लैट परीक्षा के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, तुरंत करें यहां से डाउनलोड

Fri, 15 Nov 2024 11:28 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 15 Nov 2024 11:28 AM IST
सार

CLAT 2025 Admit Card: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
CLAT 2025 Admit Card out at at consortiumofnlus.ac.in; how to download
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

CLAT 2025 Admit Card: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ ने आज, 15 नवंबर को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (consortiumofnlus.ac.in) के माध्यम से क्लैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। क्लैट 2025 परीक्षा 1 दिसंबर को NLU और अन्य लॉ स्कूलों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातक और स्नातकोत्तर कानून कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "यूजी और पीजी क्लैट 2025 के लिए एडमिट कार्ड पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए 15 नवंबर, 2024 सुबह 10.30 बजे से 01 दिसंबर, 2024 - दोपहर 01:30 बजे तक उनके आवेदन पोर्टल से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे।"

विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न
क्लैट 2025 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी और परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। परीक्षा में 5 खंड होंगे- अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान सहित करंट अफेयर्स, कानूनी तर्क, तार्किक तर्क और मात्रात्मक तकनीक। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।  प्रश्न पत्र में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक एक अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण उल्लिखित 
  • उम्मीदवार का नाम 
  • रोल नंबर 
  • पंजीकरण संख्या 
  • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर 
  • परीक्षा तिथि और रिपोर्टिंग समय 
  • परीक्षा केंद्र का पता 
  • परीक्षा का समय और अवधि 
  • लागू पाठ्यक्रम (यूजी या पीजी) 
  • उम्मीदवार की श्रेणी परीक्षा दिवस के लिए निर्देश 
  • परीक्षा से संबंधित प्रश्नों के लिए संपर्क जानकारी

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड? 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (consortiumofnlus.ac.in) पर पर जाएं।
  • मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • क्लैट एडमिट कार्ड 2025 स्क्रिन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed