CLAT 2023: एनएलयू कंसोर्टियम ने जारी किया क्लैट का प्रोविजनल आवंटन परिणाम, ऐसे देखें सूची
CLAT 2023 First Provisional Allocation : कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2023 काउंसलिंग की पहली अंतरिम आवंटन सूची जारी कर दी है। क्लैट परीक्षा 18 दिसंबर, 2022 को दोपहर दो से चार बजे के बीच एक ही पारी में आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CLAT 2023 First Provisional Allocation List: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम (NLUs) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2023 काउंसलिंग की पहली अंतरिम आवंटन सूची consortiumofnlus.ac.in पर जारी कर दी है। क्लैट परीक्षा 18 दिसंबर, 2022 को दोपहर दो से चार बजे के बीच एक ही पारी में आयोजित की गई थी। परीक्षा को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया गया था। क्लैट 2023 की पहली अनंतिम आवंटन सूची की जांच करने के लिए प्रक्रिया बताई गई है।
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट, क्लैट 2023 का रिजल्ट 23 दिसंबर, 2023 को जारी किया गया था। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कंसोर्टियम ने क्लैट 2023 फाइनल आंसर की पहले ही जारी कर दी थी। अंतरिम उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी। आवंटन सूची में अखिल भारतीय रैंक, प्रवेश पत्र संख्या, कार्य क्षेत्र आरक्षण और बहुत कुछ विवरण है।
उम्मीदवार जो CLAT 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट -consortiumofnlus.ac.in पर अपना CLAT स्कोर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने क्लैट 2023 स्कोर की जांच करने के लिए यहां बताई गई प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं।
CLAT 2023: पहली प्रोविजनल लिस्ट चेक करने के स्टेप्स
-
इच्छुक उम्मीदवार क्लैट की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं। -
होम पेज पर उन्हें फर्स्ट प्रोविजनल लिस्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। -
इस पर क्लिक करने के बाद, क्लैट 2023 की पहली आवंटन सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। -
फिर उन्हें आवंटन सूची देखने के लिए प्रतिभागी संस्थान सूची पर क्लिक करना होगा। -
CLAT आवंटन सूची स्क्रीन पर खुल जाएगी। -
उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी ले लेना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X