{"_id":"5f01a5728ebc3e42f20fcb2a","slug":"clat-2020-know-about-last-date-to-apply-all-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"CLAT 2020: जान लें आवेदन की अंतिम तिथि, फिर स्थगित हुई परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CLAT 2020: जान लें आवेदन की अंतिम तिथि, फिर स्थगित हुई परीक्षा
Sun, 05 Jul 2020 03:40 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 05 Jul 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
क्लैट 2020
- फोटो : self
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों, बेंगलुरु (The consortium of National Law Universities, Bengaluru) के संघ ने फिर से CLAT 2020 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। परीक्षा अब देश में 22 अगस्त, 2020 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2020 है। यानि उम्मीदवार के पास ज्यादा समय नहीं है. छात्र सीएएलएटी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। CLAT परीक्षा देश भर के 203 स्थानों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आने वाले छात्र कोरोना संकट के दौरान यात्रा न करने के लिए पास के केंद्र का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्य जानकारी-
- क्लैट (CLAT 2020) परीक्षा ऑब्जेक्टिव होती है। यह परीक्षा 150 नंबर की होती है और इसके लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का वक्त दिया जाता है।
- इस परीक्षा में दसवीं और बारहवीं कक्षा के सिलेबस से सवाल पूछे जाते हैं। क्लैट के जरिए अभ्यर्थी एलएलबी और एलएलएम कोर्स में दाखिला पाते हैं।
- यूजी कोर्स के लिए क्लैट परीक्षा में कुल 150 प्रश्न आते हैं जो कि एक नंबर के होते हैं।
- इस परीक्षा में भी नगेटिव मार्किंग होती है। गलत जवाब देने पर उनके 0.25 अंक कटते हैं।
- स्नातकोत्तर (यूजी) कोर्स के पेपर में 100 सवाल एक नंबर के लिए पूछे जाते हैं।
- जबकि दो सवाल पच्चीस मार्क्स के लिए पूछे जाएंगे।
- पीजी प्रोग्राम्स के पेपर में हर गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग होती है। एक गलत जवाब देने पर अभ्यर्थी के 0.25 नंबर कटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X