CLAT 2020: लॉकडाउन की वजह से स्थगित हुई सीएलएटी की परीक्षा, आवेदन की आखिरी तारीख भी बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन की वजह से सीएलएटी (CLAT) 2020 परीक्षा स्थगित हो गई है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम ने मंगलवार को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2020 को 21 जून के लिए रिशेड्यूल कर दिया है। अब यह परीक्षा लॉकडाउन खत्म होने के बाद 21 जून को आयोजित होगी। इतना ही नहीं इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को भी बढ़ा दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब 18 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में सीएलएटी के आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन अपलोड किया गया है।
अगर किसी विद्यार्थी को परीक्षा और आवेदन को लेकर कोई दिक्कत हो या कुछ जानकारी चाहिए तो इसके लिए बाकायदा आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल एड्रेस और फोन नंबर जारी किया गया है। विद्यार्थी किसी भी तरह के संशय को लेकर clat@consortiumofnlus.ac.in पर मेल कर सकते हैं या फिर 080 47162020 नंबर पर फोन के जरिए जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस नंबर पर वर्किंग डे में सुबह दस बजे से पांच बजे तक ही विद्यार्थियों की समास्याओं का समाधान किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- तेलंगाना में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान निजी स्कूल नहीं बढ़ाएंगे फीस, सरकार ने दिया निर्देश
आपको बता दें कि सीएलएटी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा होती है जिसके जरिए लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिला मिलता है। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी देश के 22 लॉ यूनिवर्सिटीज में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला पाते हैं।
कमेंट
कमेंट X