फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CISCE Term 1 Result 2022 know full process to Apply For Paper Rechecking Here

CISCE Term 1 Result 2022: परिणाम से हैं असंतुष्ट तो कॉपी री-चेक के लिए कर सकते हैं आवेदन, यहां जानिए प्रक्रिया

Mon, 07 Feb 2022 04:52 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 04:52 PM IST
सार

CISCE Term 1 Result 2022: CISCE ने यह बात साफ कर दी है कि कॉपी री-चेक की सुविधा निशुल्क नहीं होगी। छात्रों को प्रति विषय की कॉपी के 1000 रुपये भुगतान करने होंगे। यह शुल्क दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षा के छात्रों के लिए एक समान हैं।

विज्ञापन
CISCE Term 1 Result 2022 know full process to Apply For Paper Rechecking Here
CISCE Term 1 Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CISCE Term 1 Result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज सोमवार को आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के टर्म-1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए बोर्ड ने कॉपी री-चेक की सुविधा भी प्रदान की है। अमर उजाला आपको बता रहा है कि कैसे कर सकते हैं कॉपी री-चेक के लिए अपना आवेदन...

विज्ञापन

CISCE Term 1 Result 2022: 10 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन 
CISCE ने कॉपी री-चेक करने के लिए आवेदन प्रक्रिया आज सोमवार को परिणाम जारी करने के साथ ही कर दी है। जो भी छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वह जल्द से जल्द CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर लॉगिन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने आवेदन के लिए आखिरी तारीख 10 फरवरी, 2022 को निर्धारित की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CISCE Term 1 Result 2022: री-चेकिंग के लिए लगेगा आवेदन शुल्क
CISCE ने यह बात साफ कर दी है कि कॉपी री-चेक की सुविधा निशुल्क नहीं होगी। छात्रों को प्रति विषय की कॉपी के 1000 रुपये भुगतान करने होंगे। यह शुल्क दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षा के छात्रों के लिए एक समान हैं। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। छात्रों के अंकों में किसी भी तरह के बदलाव की स्थिति में उन्हें नया स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन

CISCE Term 1 Result 2022: कैसे करें आवेदन?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के कॉपी री-चेक के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं परीक्षा के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपने आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।

4. अब आपके सामने विषयों की सूची आ जाएगी। 

5. इसमें से उन विषयों का चुनाव कर लें जिनपर आप आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं।

6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed