फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CISCE Releases ISC Semester 2 Datesheet REVISED TIMETABLE Check ISC Schedule Here

CISCE ISC Datesheet: आईएससी सेमेस्टर-2 परीक्षा तिथियों में बदलाव, 12वीं के एग्जाम अब 26 अप्रैल से होंगे

Fri, 18 Mar 2022 05:33 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 18 Mar 2022 05:33 PM IST
सार

CISCE ISC Semester 2 REVISED TIMETABLE: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने जेईई मेन परीक्षा की तिथियों में टकराव के कारण आईएससी बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है। 

विज्ञापन
CISCE Releases ISC Semester 2 Datesheet REVISED TIMETABLE Check ISC Schedule Here
सीआईएससीई आईएससी 12वीं बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CISCE ISC Semester II Exam: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आईएससी सेमेस्टर-2 का परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव की जनकारी दी है। सीआईएससीई ने बताया है कि आईएससी (ISC) बोर्ड यानी कक्षा 12वीं की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगी और 13 जून, 2022 तक चलेंगी। जेईई मेन परीक्षा की तिथियों में टकराव के कारण सीआईएससीई ने आईएससी बोर्ड के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है। 

विज्ञापन

पहले 25 अप्रैल से छह जून तक होनी थी परीक्षाएं

इससे पहले तीन मार्च, 2022 को जारी परीक्षा कार्यक्रम अधिसूचना के अनुसार, आईसीएसई बोर्ड यानी 10वीं की परीक्षा के साथ ही आईएससी यानी 12वीं की परीक्षाएं  भी 25 अप्रैल से शुरू होनी थी। हालांकि पूर्व निर्धारित टाइम-टेबल के अनुसार, 12वीं की परीक्षाएं छह जून, 2022 को समाप्त होनी थी। अब संशोधित आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि आईएससी यानी 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी और 13 जून, 2022 को खत्म होंगी। परीक्षा का विस्तृत संशोधित शेड्यूल सीआईएससीई की वेबसाइट cisce.org पर जारी कर दिया गया है।  
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईएससीई द्वारा जारी आईएससी 12वीं बोर्ड का संशोधित टाइम-टेबल

 


 
विज्ञापन

आईएससी परीक्षा का संशोधित टाइम-टेबल ऐसे करें डाउनलोड 

  1. छात्र सबसे पहले काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिखाई दे रहे नोटिस बोर्ड अनुभाग में जाएं।
  3. यहां ISC Semester-II Examination 2022 REVISED Timetables के लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद एक पीडीइएफ फाइल खुलेगी, इसमें आईएससी सेमेस्टर-2 का परीक्षा कार्यक्रम उपलब्ध होगा। 
  5. छात्र और शिक्षक इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर सहेज लें।
  6. छात्र जरूरत के आधार पर इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

 

ISC Semester 2 Exam: 50 फीसदी सिलेबस, डेढ़ घंटे की समय-सीमा तय

इस बार, सीआईएससीई की ओर से आईएससी सेमेस्टर-2 परीक्षाओं के लिए डेढ़ घंटे का समय निर्धारित किया गया है। छात्रों को इसी समय-सीमा में अपना पेपर पूरा करना होगा। परीक्षा में केवल 50 फीसदी सिलेबस से ही सवाल पूछे जाएंगे। वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 के कारण बोर्ड ने 50-50 फीसदी सिलेबस को दो टर्म में बांटा था। 50 फीसदी सिलेबस के आधार पर पहले सेमेस्टर-1 परीक्षाएं हो चुकी हैं। वहीं, स्कूलों के बंद होने के कारण सिलेबस में 25 से 30 फीसदी की कटौती भी की गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed