फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CISCE Releases ISC ICSE Semester 2 REVISED TIMETABLE Datesheet check schedule here

CISCE Datesheet: आईएससी और आईसीएसई सेमेस्टर-2 की परीक्षाएं 25 अप्रैल से होंगी, ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

Fri, 04 Mar 2022 02:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 04 Mar 2022 02:45 PM IST
सार

CISCE Semester-2 Exam: आईसीएसई (ICSE) बोर्ड कक्षा 10वीं और आईएससी (ISC) बोर्ड कक्षा 12वीं की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू होंगी और 23 मई, 2022 तक चलेंगी।

विज्ञापन
CISCE Releases ISC ICSE Semester 2 REVISED TIMETABLE Datesheet check schedule here
CISCE ICSE ISC Board 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CISCE Semester-2 Exam: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आईएससी और आईसीएसई सेमेस्टर-2 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। सीआईएससीई ने बताया है कि आईसीएसई (ICSE) बोर्ड कक्षा 10वीं और आईएससी (ISC) बोर्ड कक्षा 12वीं की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू होंगी और 23 मई, 2022 तक चलेंगी।  वहीं, आईएससी यानी 12वीं की परीक्षा भी शुरू तो 25 अप्रैल ये ही होंगी, लेकिन ये समाप्त छह जून, 2022 को होंगी। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल सीआईएससीई की वेबसाइट cisce.org पर जारी कर दिया गया है। इससे स्कूलों को सिलेबस को पूरा करने और रिवीजन का पूरा समय मिलेगा। 

विज्ञापन

CISCE Term 2 Exam: 50 फीसदी सिलेबस, डेढ़ घंटे की समय-सीमा

इस साल सीआईएससीई की ओर से सेमेस्टर-2 परीक्षाओं के डेढ़ घंटे का समय निर्धारित किया गया है। छात्रों को इसी समय-सीमा में अपना पेपर पूरा करना होगा। परीक्षा में केवल 50 फीसदी सिलेबस से ही सवाल पूछे जाएंगे। वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 के कारण बोर्ड ने 50-50 फीसदी सिलेबस को दो टर्म में बांटा था। 50 फीसदी सिलेबस के आधार पर पहले सेमेस्टर-1 परीक्षाएं हो चुकी हैं। वहीं, स्कूलों के बंद होने के कारण सिलेबस में 25 से 30 फीसदी की कटौती भी की गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएससी और आईसीएसई परीक्षाओं का टाइम-टेबल ऐसे करें डाउनलोड 

छात्र सबसे पहले काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
होम पेज पर दिखाई दे रहे नोटिस बोर्ड अनुभाग में जाएं।
यहां ICSE (Revised) and ISC Year 2022 Semester 2 Examination Timetables के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक पीडीइएफ फाइल खुलेगी, इसमें आईएससी और आईसीएसई सेमेस्टर-2 का परीक्षा कार्यक्रम उपलब्ध होगा। 
छात्र और शिक्षक इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर सहेज लें।
छात्र जरूरत के आधार पर इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed