{"_id":"616eff1c53f73248ba41e872","slug":"cisce-postpones-first-term-board-exam-for-classes-10-12-icse-and-isc-year-2021-2022-semester-1-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICSE and ISC Board Exam: सीआईएससीई ने स्थगित कीं आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICSE and ISC Board Exam: सीआईएससीई ने स्थगित कीं आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं
Wed, 20 Oct 2021 07:03 AM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 20 Oct 2021 07:03 AM IST
सार
CISCE Board Exam: अपरिहार्य कारणों एवं परिस्थितियों के कारण विद्यार्थियों और अन्य सभी हितधारकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड की टर्म वन की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
सीआईएससीई : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीआईएससीई ने मंगलवार, 19 अक्तूबर, 2021 को बड़ा फैसला करते हुए आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित करने का एलान कर दिया। CISCE बोर्ड के मुख्य कार्यकारी और सचिव गेरी अराथून ने एक आदेश जारी कर दोनों कक्षाओं की टर्म वन एग्जाम स्थगित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
उन्होंने आधिकारिक वेबसाइट https://www.cisce.org/ पर जारी अधिसूचना में कहा कि हमारे नियत्रंण से बाहर होने वाले अपरिहार्य कारणों एवं परिस्थितियों के कारण विद्यार्थियों और अन्य सभी हितधारकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड की टर्म वन की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय किया गया है। सभी हितधारकों को नवीन परीक्षा कार्यक्रम के बारे में उचित समय पर आवयश्यक सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
CISCE board postpones first term exam for classes 10, 12: Chief Executive Gerry Arathoon
— Press Trust of India (@PTI_News) October 19, 2021
विज्ञापन
इसी साल सीबीएसई की तरह ही सीआईएससीई ने भी 10वीं और 12वीं में सेमेस्टर प्रणाली लागू की थी। इसके तहत, बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार होनी थीं। सितंबर के दूसरे सप्ताह में ही सीआईएससीई ने आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड की टर्म वन परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया था। इसके तहत, आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड की सेमेस्टर-1 की परीक्षा 15 नवंबर, 2021 से आयोजित होनी थी।
आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 को समाप्त होगी। वहीं आईसीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 दिसंबर, 2021 को समाप्त होनी थी। आईसीएसई की परीक्षा की अवधि 01 घंटे की होगी। वहीं, कुछ विषय जैसे गणित, हिंदी, दूसरी भाषा जैसे बंगाली की परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। उम्मीदवार अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.cisce.org/ पर नजर बनाए रखें।
CISCE बोर्ड के मुख्य कार्यकारी और सचिव गेरी अराथून द्वारा जारी परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश को यहां क्लिक कर पढ़ा एवं डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा सीआईएससीई ने आईएससी कला छात्रों के लिए शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए मूल्यांकन की योजना भी जारी कर दी थी।
कमेंट
कमेंट X