फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CISCE postpones first term board exam for classes 10, 12 ICSE and ISC Year 2021-2022 Semester 1 Examinations

ICSE and ISC Board Exam: सीआईएससीई ने स्थगित कीं आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं

Wed, 20 Oct 2021 07:03 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 20 Oct 2021 07:03 AM IST
सार

CISCE Board Exam: अपरिहार्य कारणों एवं परिस्थितियों के कारण विद्यार्थियों और अन्य सभी हितधारकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड की टर्म वन की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय किया गया है।

विज्ञापन
CISCE postpones first term board exam for classes 10, 12  ICSE and ISC Year 2021-2022 Semester 1 Examinations
सीआईएससीई : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

सीआईएससीई ने मंगलवार, 19 अक्तूबर, 2021 को बड़ा फैसला करते हुए आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित करने का एलान कर दिया। CISCE बोर्ड के मुख्य कार्यकारी और सचिव गेरी अराथून ने एक आदेश जारी कर दोनों कक्षाओं की टर्म वन एग्जाम स्थगित करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


उन्होंने आधिकारिक वेबसाइट https://www.cisce.org/ पर जारी अधिसूचना में कहा कि हमारे नियत्रंण से बाहर होने वाले अपरिहार्य कारणों एवं परिस्थितियों के कारण विद्यार्थियों और अन्य सभी हितधारकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड की टर्म वन की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय किया गया है। सभी हितधारकों को नवीन परीक्षा कार्यक्रम के बारे में उचित समय पर आवयश्यक सूचना दी जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी साल सीबीएसई की तरह ही सीआईएससीई ने भी 10वीं और 12वीं में सेमेस्टर प्रणाली लागू की थी। इसके तहत, बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार होनी थीं। सितंबर के दूसरे सप्ताह में ही सीआईएससीई ने आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड की टर्म वन परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया था। इसके तहत, आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड की सेमेस्टर-1 की परीक्षा 15 नवंबर, 2021 से आयोजित होनी थी।




आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 को समाप्त होगी। वहीं आईसीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 दिसंबर, 2021 को समाप्त होनी थी। आईसीएसई की परीक्षा की अवधि 01 घंटे की होगी। वहीं, कुछ विषय जैसे गणित, हिंदी, दूसरी भाषा जैसे बंगाली की परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। उम्मीदवार अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.cisce.org/ पर नजर बनाए रखें।  

CISCE बोर्ड के मुख्य कार्यकारी और सचिव गेरी अराथून द्वारा जारी परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश को यहां क्लिक कर पढ़ा एवं डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा सीआईएससीई ने आईएससी कला छात्रों के लिए शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए मूल्यांकन की योजना भी जारी कर दी थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed