CISCE 10th 12th Results: आईसीएसई और आईएससी सेमेस्टर-1 का परिणाम सात फरवरी को जारी होगा
CISCE 10th 12th Results ICSE ISC Board Semester 1 Results: आईसीएसई, आईएससी वर्ष 2021-2022 सेमेस्टर-1 का परिणाम काउंसिल के करियर पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। सीआईएससीई की ओर से काउंसिल की वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CISCE ICSE ISC Board Semester 1 Results: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आईसीएसई और आईएससी सेमेस्टर-1 परीक्षा परिणाम सात फरवरी को सुबह 10.00 बजे जारी करेगा। 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र काउंसिल की वेबसाइट cisce.org से अपना परिणाम देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएसई, आईएससी वर्ष 2021-2022 सेमेस्टर-1 का परिणाम काउंसिल के करियर पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा।
सीआईएससीई की ओर से काउंसिल की वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा। सीआईएससीई (CISCE) ने हाल ही में एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि जो उम्मीदवार आईसीएसई (ICSE), आईएससी (ISC) बोर्ड सेमेस्टर-1 परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए हैं, उन्हें कंप्यूटर जनित मार्कशीट जारी की जाएगी।
CISCE ICSE ISC Semester 1 परिणाम डाउनलोड करने के चरण
- सीआईएससीई करियर पोर्टल पर लॉग इन करें।
- सेमेस्टर 1 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें।
- रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट निकाल लें।
ICSE, ISC Results एसएमएस से भी मिलेगा रिजल्ट
-
ICSE Result 2022 कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए टाइप करें ICSE फिर स्पेस देकर अपना Unique ID टाइप करें और 09248082883 पर भेज दें।
-
ISC Results 2022 कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए टाइप करें ISC फिर स्पेस देकर अपना Unique ID टाइप करें और 09248082883 पर भेज दें।
री-चेकिंग के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये
काउंसिल की ओर से सात फरवरी से 10 फरवरी तक रिजल्ट को री-चेक करवाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। काउंसिल ने आईसीएसई और आईएससी री-चेकिंग के आवेदक उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये प्रति विषय शुल्क रखा है। इसका भुगतान सीधे परिषद की वेबसाइट www.cisce.org के माध्यम से करने का प्रावधान किया है। इसके अलावा, स्कूल के प्रमुख द्वारा करियर पोर्टल के माध्यम से परिणामों की पुन: जांच के लिए आवेदन करने का प्रावधान भी उपलब्ध होगा।
कमेंट
कमेंट X