Odisha 12th Result 2023 Out: ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, 78.88 प्रतिशत बच्चे पास
CHSE Odisha 12th Arts Result 2023: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) ओडिशा ने कक्षा 12वीं कला स्ट्रीम का परिणाम घोषित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CHSE Odisha 12th Arts Result 2023: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) ओडिशा ने कक्षा 12वीं कला स्ट्रीम का परिणाम घोषित कर दिया है। दो लाख से अधिक परीक्षार्थी नतीजों का इंतजार कर रहे थे। अब वे ओडिशा बोर्ड 12वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों - orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट लिंक भी उपलब्ध है। ओडिशा सीएचएसई कला परिणाम तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्या की आवश्यकता होगी।
ओडिशा बोर्ड 12वीं कला की परीक्षा में कुल 32,782 छात्र प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए, जबकि 32,461 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। इस साल 1,16,179 छात्रों को थर्ड डिवीजन मिला है। इस बार कला स्ट्रीम के लिए ओडिशा बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2023 में कुल 1,81,869 छात्र उत्तीर्ण हुए है। जबकि पिछले साल 1.71 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।
छात्र-छात्राओं का पास प्रतिशत
ओडिशा बोर्ड ने 12 वीं कला का परिणाम 2023 घोषित किया है। कुल 78.88 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार छात्राओं ने 85.66% पास प्रतिशत दर्ज किया, जबकि 70.43% लड़के ओडिशा कक्षा 12 की परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण हुए।
CHSE Odisha 12th Arts Result 2023 ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले सीएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर जाएं।
-
ओडिशा बोर्ड 12 वीं कला परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-
सीएचएसई रोल नंबर और पंजीकरण संख्या सहित लॉगइन क्रेडेंशियल डालें।
-
ओडिशा 12वीं सीएचएसई कला परिणाम सबमिट करें और देखें।
कमेंट
कमेंट X