फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Chhattisgarh Class 10 Result Announced Candidates can check on cgbse.nic.in.

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2021: जानिए, क्यों जारी नहीं हुई 10वीं की टॉपर्स लिस्ट? 100 फीसदी छात्र पास

Wed, 19 May 2021 01:28 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 19 May 2021 01:28 PM IST
सार

  • इस साल बोर्ड ने 100 फीसदी छात्रों को पास किया है।
  • 96.18 छात्रों को फर्स्ट डिविजन पास किया गया है।
  • बोर्ड ने मेरिट लिस्ट नहीं निकाली है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Class 10 Result Announced Candidates can check on cgbse.nic.in.
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने बुधवार को दसवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पेश किया गया है। दसवीं कक्षा में 100 फीसदी छात्रों को पास किया गया है। सूबे के स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दसवीं कक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in के जरिए चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढें-आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट 2021: कल 3 बजे जारी होगा परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक
विज्ञापन



गौरतलब है कि इस साल कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद असाइनमेंट और आंतरिक मूल्यांकन के जरिए विद्यार्थियों का रिजल्ट तैयार किया गया। इस साल बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की है। जबकि, हर साल बोर्ड की तरफ से टॉपर्स लिस्ट जारी होती है। दरअसल, इस  साल दसवीं में सभी छात्रों को पास किया गया है तभी टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं हुई है। बोर्ड ने किसी छात्र को न ही फेल किया और न ही किसी छात्र का रिजल्ट रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय: स्नातक और स्नातकोत्तर का रिजल्ट घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक


ऐसे में टॉपर्स लिस्ट व मेरिट लिस्ट नहीं निकाली गई है। बोर्ड ने उन छात्रों को भी न्यूनतम अंक देकर पास कर दिया, जिन्होंने असाइनमेंट जमा नहीं किए थे। इस साल दसवीं कक्षा में प्रथम श्रेणी में 96.81 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। जबकि, 1.96 फीसदी छात्र सेकेंड डिविजन और 1.23 फीसदी छात्र थर्ड डिविजन में पास हुए हैं। इस साल दसवीं की परीक्षाओं के लिए 4.61 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था। गौरतलब है कि पिछले साल दसवीं कक्षा में 73.62 फीसदी छात्र पास हुए थे।  मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप ने दसवीं में टॉप किया था।

ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in पर जाएं।
-हाई स्कूल (10वीं) एग्जामिनेशन रिजल्ट - ईयर 2021 नामक लिंक पर क्लिक करें।
-अपना विवरण जैसे रोल नंबर, फॉर्म नंबर आदि भरकर सबमिट कर दें।
-दसवीं कक्षा का परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 
-आप इस तरह अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed