NMMS Scholarship 2023: राष्ट्रीय साधन-सह-मेरिट छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, जानें पंजीकरण की प्रक्रिया
NMMS Scholarship 2023: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने कक्षा 8 के छात्रों के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-मेरिट छात्रवृत्ति (NMMSS) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chattisgarh NMMS Scholarship 2023: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने कक्षा 8 के छात्रों के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-मेरिट छात्रवृत्ति (NMMSS) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 7वीं में न्यूनतम 55% अंक हासिल किए हैं, वे एनएमएमएस परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट scert.cg.gov.in पर पंजीकरण करने के लिए पात्र होंगे। परीक्षा 10 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी।
यह छात्रवृत्ति राज्य में कक्षा 8 में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के मेधावी छात्रों को प्रदान की जाती है। छत्तीसगढ़ एनएमएमएस परीक्षा राज्य भर में कुल 146 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। राज्य शिक्षा विभाग ने कहा, इसके लिए छात्रों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ एनएमएमएस आवेदन पत्र 2023 जमा करने की अंतिम तिथि 08 सितंबर 2023 है।
ये है जरूरी पात्रता
-
छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए छात्रों को सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में पढ़ना चाहिए।
-
छात्रों का कक्षा 7वीं में 55% अंक होना चाहिए।
-
एससी, एसटी के छात्रों को पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
-
छात्र के पिता या अभिभावक की वार्षिक सकल आय 3.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
एनएमएमएस छात्रवृत्ति योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 2,246 को कोटा आवंटित किया गया है। जिन छात्रों का चयन होगा, उन्हें कक्षा 9 से 12 तक प्रति माह 1,000 रुपये मिलेंगे। जिन छात्रों का चयन किया जाएगा उन्हें सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति योजना के तहत किसी एक छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, गैर सरकारी विद्यालय, आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
कमेंट
कमेंट X