फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Chattisgarh NMMS Scholarship 2023 Application form released know how to apply at scert.cg.gov.in

NMMS Scholarship 2023: राष्ट्रीय साधन-सह-मेरिट छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, जानें पंजीकरण की प्रक्रिया

Thu, 20 Jul 2023 05:23 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 20 Jul 2023 05:23 PM IST
सार

NMMS Scholarship 2023: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने कक्षा 8 के छात्रों के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-मेरिट छात्रवृत्ति (NMMSS) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Chattisgarh NMMS Scholarship 2023 Application form released know how to apply at scert.cg.gov.in
एनएमएमएस छात्रवृत्ति योजना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Chattisgarh NMMS Scholarship 2023: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने कक्षा 8 के छात्रों के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-मेरिट छात्रवृत्ति (NMMSS) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 7वीं में न्यूनतम 55% अंक हासिल किए हैं, वे एनएमएमएस परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट scert.cg.gov.in पर पंजीकरण करने के लिए पात्र होंगे। परीक्षा 10 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

यह छात्रवृत्ति राज्य में कक्षा 8 में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के मेधावी छात्रों को प्रदान की जाती है। छत्तीसगढ़ एनएमएमएस परीक्षा राज्य भर में कुल 146 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। राज्य शिक्षा विभाग ने कहा, इसके लिए छात्रों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ एनएमएमएस आवेदन पत्र 2023 जमा करने की अंतिम तिथि 08 सितंबर 2023 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है जरूरी पात्रता

  • छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए छात्रों को सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में पढ़ना चाहिए।

  • छात्रों का कक्षा 7वीं में 55% अंक होना चाहिए। 

  • एससी, एसटी के छात्रों को पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

  • छात्र के पिता या अभिभावक की वार्षिक सकल आय 3.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
     

विज्ञापन

एनएमएमएस छात्रवृत्ति योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 2,246 को कोटा आवंटित किया गया है। जिन छात्रों का चयन होगा, उन्हें कक्षा 9 से 12 तक प्रति माह 1,000 रुपये मिलेंगे। जिन छात्रों का चयन किया जाएगा उन्हें सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति योजना के तहत किसी एक छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, गैर सरकारी विद्यालय, आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed