{"_id":"5dff6d448ebc3e87ea5065e1","slug":"chasl-2017-exam-result-announced-for-announced-5874-got-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC CHSL Result: सीएचएसएल 2017 का अंतिम परिणाम घोषित, 5874 को मिली नौकरियां","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
SSC CHSL Result: सीएचएसएल 2017 का अंतिम परिणाम घोषित, 5874 को मिली नौकरियां
Sun, 22 Dec 2019 06:49 PM IST
Mohit Mudgal
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) आयोग ने दो वर्ष के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2017 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। सीएचएसएल 2017 में 5874 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। सफल अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के कार्यालयों के लिए लोवर डिवीजन असिस्टेंट, जूनियर सेक्रेटिएट असिस्टेंट, जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और डाटा इंट्री आपरेटर के पदों पर अभ्यर्थियों को नौकरी मिलेगी।
एलडीसी, जेएसए, जेपीए में 2646 चुने गए
सीएचएसएल 2017 के परिणाम में लोवर डिवीजन असिस्टेंट, जूनियर सेक्रेटिएट असिस्टेंट, जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट के पद के लिए कुल 2646 अभ्यर्थी चुने गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों में 1366 अनारक्षित श्रेणी, 717 ओबीसी, 355 एससी, 208 एसटी के अभ्यर्थी चुने गए।
पीए-एसए के लिए 3222 सफल
एसएससी की ओर से घोषित परिणाम में पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट के पदों के लिए कुल 3222 अभ्यर्थी चुने गए। चुने गए अभ्यर्थियों में 1871 अनारक्षित श्रेणी, 712 ओबीसी, 440 एससी एवं 199 एसटी के अभ्यर्थी चुने गए हैं।
विज्ञापन
डीईओ के लिए छह चुने गए
केंद्र सरकार के कार्यालयों के लिए डाटा इंट्री आपरेटर के पद पर कुल छह अभ्यर्थी चुने गए हैं। चुने गए अभ्यर्थियों में चार अनारक्षित, ओबीसी, एसटी के लिए एक-एक अभ्यर्थी चुने गए हैं।
सीएचएसएल-2017 परीक्षा रही विवादों में
आयोग की ओर से सीएचएसएल 2017 टियर-2 का परिणाम 10 मई 2019 को घोषित किया गया था। परीक्षा में कुल 33966 अभ्यर्थी सफल हुए थे, आयोग की ओर से परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच में 33966 अभ्यर्थियों में से 21103 ही पहुंचे। आयोग की ओर से टियर-2 की परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों के स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट के बाद अंतिम परिणाम घोषणा की गई। सीएचएसएल-2017 टियर-1 की परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट होने के बाद देश भर में फैले आंदोलन और पूरे मामला कोर्ट में लंबित होने के चलते परीक्षार्थी परेशान रहे। कोर्ट की लंबी सुनवाई के बाद मई 2019 में गतिरोध दूर होने पर सीएचएसएल टियर-2 का परिणाम घोषित किया गया।
केंद्र सरकार के मंत्रालयों में मिलेगी नियुक्ति
सीएचएसएल के जरिए चुने गए अभ्यर्थियों को रक्षा मंत्रालय, सीबीआई, विदेश मंत्रालय, सतर्कता आयुक्त, सीएजी, कस्टम, एक्साइज, कृषि, संचार मंत्रालय, चुनाव आयोग सहित 50 से अधिक विभागों में नियुक्ति मिलेगी।

कमेंट
कमेंट X