{"_id":"5ef334388ebc3e4328028246","slug":"cgbse-results-2020-chhattisgarh-board-launches-counselling-helpline-for-students-check-toll-free-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"CGBSE Results 2020: बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए जारी की टोल फ्री हेल्पलाइन, ऐसे इस सुविधा का ले सकते हैं फायदा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CGBSE Results 2020: बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए जारी की टोल फ्री हेल्पलाइन, ऐसे इस सुविधा का ले सकते हैं फायदा
Wed, 24 Jun 2020 04:55 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 24 Jun 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए जारी की हेल्पलाइन नंबर
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने विद्यार्थियों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। ये हेल्पलाइन नंबर विद्यार्थियों को करियर और सामान्य परामर्श देने के लिए जारी किया गया है। विद्यार्थी बोर्ड की तरफ से जारी इस टोल फ्री नंबर 1800-233- 4363 पर कॉल करके हेल्पलाइन सुविधा की सहायता ले सकते हैं। इस हेल्पलाइन सुविधा के जरिए विद्यार्थी परिणाम संबंधित व प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी अपनी रुचि से संबंधित पाठ्यक्रमों के चयन के बारे में पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल: 31 जुलाई तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान, प्रशासनिक कार्य जारी रहेगा
विज्ञापन
करियर परामर्श के अलावा विद्यार्थी इस हेल्पलाइन के जरिए मनोवैज्ञानिक सुझाव व जानकारी भी ले सकते हैं। दरअसल, बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की तरफ से विद्यार्थियों के करियर और मनोवैज्ञानिक सहायता के लिए इस हेल्पलाइन नंबर को जारी किया गया है। विद्यार्थी तीन जुलाई तक इस हेल्पलाइन सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। 28 जून को छोड़कर विद्यार्थी हर दिन दोपहर 12 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक इस हेल्पलाइन के जरिए जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के रिजल्ट जारी होने पर टेली काउंसलिंग में मदद की पेशकश की है। सीबीएसई ने भी छात्रों के लिए हेल्पलाइन सेवा प्रदान की है। जबकि तेलंगाना बोर्ड ने विद्यार्थियों की सहायता के लिए ऑनलाइन पोर्टल पेश किया है। इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम बेहतर रहे हैं। दसवीं कक्षा में 78.59 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि बारहवीं कक्षा में 78.59 विद्यार्थी पास हुए हैं।
कमेंट
कमेंट X