पश्चिम बंगाल: 31 जुलाई तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान, प्रशासनिक कार्य जारी रहेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में 31 जुलाई तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए सूबे की सरकार ने 31 जुलाई तक स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया है। सभी शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों को सरकार ने 31 जुलाई तक के लिए निलंबित किया है। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए शैक्षणिक संस्थानों में प्रशासनिक कार्य जारी रहेगा। निर्धारित प्रोटोकॉल और मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक कार्य जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें-DU Admissions 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय में 1.26 लाख से ज्यादा विद्यार्थी यूजी कोर्स के लिए पंजीकृत
सूबे के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का कहना है कि स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दिन-प्रतिदिन की शैक्षणिक गतिविधियों को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। विभाग द्वारा यह निर्णय सिफारिशों के आधार पर लिया गया था। उन्होंने कहा कि अब 30 जून की जगह 31 जुलाई तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। शिक्षण संस्थानों का प्रशासनिक कामकाज कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाएं निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से होंगी। इस संबंध में विस्तृत घोषणा 26 जून को तब की जाएगी जब सुप्रीम कोर्ट इस पर दायर याचिका पर फैसला सुना देगा। उन्होंने कहा कि हम शेष परीक्षाओं का आयोजन करने के लिए तैयार हैं। लेकिन हमें इसके साथ ही छात्रों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखना होगा। कक्षा 12 वीं की बोर्ड की अधिकांश परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। कुछ विषयों पर परीक्षाएं लंबित हैं। इस संबंध में 26 या 27 जून को अपने निर्णय की घोषणा करेंगे।
कमेंट
कमेंट X