फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CGBSE Class 10 Board Exams 2022 Chhattisgarh Board Exam Starts Know imp Guidelines

Chhattisgarh Board Exam: सीजीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा शुरू, इन निर्देशों का रखना होगा ध्यान

Thu, 03 Mar 2022 06:53 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 06:53 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा तीन मार्च, 2022 से शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा समय के अनुसार, प्रथम भाषा के पेपर की परीक्षा गुरुवार, तीन मार्च को सुबह नौ बजे से शुरू हुई और दोपहर 12:15 बजे तक चली।

विज्ञापन
CGBSE Class 10 Board Exams 2022 Chhattisgarh Board Exam Starts Know imp Guidelines
बोर्ड परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा तीन मार्च, 2022 से शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा समय के अनुसार, प्रथम भाषा के पेपर की परीक्षा गुरुवार, तीन मार्च को सुबह नौ बजे से शुरू हुई और दोपहर 12:15 बजे तक चली। परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के दौरान छात्रों को पेपर सॉल्व करने के लिए तीन घंटे का समय दिया गया था।

विज्ञापन

हालांकि, पेपर शुरू करने से पहले की औपचारिकताओं के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया था। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार कोविड-19 संक्रामक महामारी से बचाव के दिशा-निर्देशों के तहत छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाओं को ऑफलाइन माध्यम से आयोजित कर रही है। इसके मद्देनजर छात्रों के लिए परीक्षा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन

 

एंट्री के 15 मिनट बाद होगा पेपर शुरू 

छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि समय से पहले सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। परीक्षा कक्ष में  बैठने के लिए प्रक्रिया सुबह नौ बजे से प्रारंभ की जाती है। सुबह 9:05 बजे तक उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। इसके बाद छात्रों को प्रश्न-पत्र सुबह 9:10 बजे दिए जाएंगे और छात्रों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए पांच मिनट का समय भी दिया जा रहा है। ऐसे में परीक्षा शुरू होने का समय सुबह 9:15 बजे है।

 

एडमिट कार्ड लेकर जाना न भूलें

सीजीबीएसई की ओर से कहा गया है कि छात्रों को सीजीबीएसई कक्षा 10वीं के प्रवेश-पत्र 2022 परीक्षा केंद्र में ले जाना होगा, क्योंकि परीक्षा हॉल में प्रवेश करते समय और परीक्षा के दौरान इसकी जांच की जाएगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने से पहले, छात्रों को नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, स्थान और अन्य दिशा-निर्देशों, जोकि प्रवेश-पत्र लिखे हैं, को अच्छे से समझ लेना चाहिए। एडमिट कार्ड में प्रत्येक विषय के लिए उसके आगे ही परीक्षा शुरू होने का टाइम-टेबल भी लिखा है।  
 

विज्ञापन

सीजीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश

  1. प्रवेश- पत्र में दिए गए विवरण और चेतावनी निर्देशों को समझ लें।
  2. परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड, स्टेशनरी और परीक्षा संबंधी सामान को ही लेकर जाएं। 
  3. किसी भी प्रकार से कागज की कोई पर्ची साथ ले जाने से बचें।
  4. परीक्षा केंद्र में एंट्री के साथ-साथ ही पेपर देते समय भी शारीरिक दूरी नियमों का पालन करें।
  5. परीक्षा केंद्र में फेस मास्क, सैनिटाइटर जैसी आवश्यक वस्तुएं लेकर जाने की अनुमति होगी। 
  6. परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैल्कुलेटर, हेडफोन आदि सहित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु न लेकर जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed